घर में काम कर रही महिला को सांप ने डंसा, मौत

भेड़िया गांव में घर में काम कर रही महिला को सांप ने डंस लिया। स्वजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:37 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 10:37 PM (IST)
घर में काम कर रही महिला को सांप ने डंसा, मौत
घर में काम कर रही महिला को सांप ने डंसा, मौत

संवाद सूत्र,थावे : भेड़िया गांव में घर में काम कर रही महिला को सांप ने डंस लिया। स्वजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

बताया जाता है कि राजेंद्र राम की पत्नी 45 वर्षीय सुभावती देवी शुक्रवार की रात अपने घर में कुछ काम कर रही थीं। तभी एक सांप ने डंस लिया। सांप के जहर से कुछ देर बाद महिला अचेत हो गईं। महिला के अचेत होने पर स्वजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसर गया है।

chat bot
आपका साथी