वृंदावन तकिया में वर्षगांठ पर निकली कलश यात्रा

थावे प्रखंड की वृंदावन पंचायत के वृंदावन तकिया गांव में स्थित दुर्गा मंदिर हनुमान मंदिर तथा गणेश जी का वर्षगांठ मनाया गया। इसको लेकर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा पिपराही पुल पर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया। यहां के कलश यात्रा विभिन्न गांवों से होकर मंदिर परिसर पहुंची। जहां जलाभिषेक के साथ पांच सदस्यीय आचार्यों की टीम ने पूजा पाठ कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:36 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 02:15 AM (IST)
वृंदावन तकिया में वर्षगांठ पर निकली कलश यात्रा
वृंदावन तकिया में वर्षगांठ पर निकली कलश यात्रा

थावे(गोपालगंज) : थावे प्रखंड की वृंदावन पंचायत के वृंदावन तकिया गांव में स्थित दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर तथा गणेश जी का वर्षगांठ मनाया गया। इसको लेकर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा पिपराही पुल पर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया। यहां के कलश यात्रा विभिन्न गांवों से होकर मंदिर परिसर पहुंची। जहां जलाभिषेक के साथ पांच सदस्यीय आचार्यों की टीम ने पूजा पाठ कराया गया। यज्ञमान भी भूमिका रंजन कुमार व इनकी पत्नी कुसुम देवी, रमेश यादव व इनकी पत्नी कलावती देवी ने निभाई। इस दौरान मंदिर परिसर जय माता व जय श्रीराम के नारे से गूंजयमान होता रहो। पूजा पाठ के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें व्यास शुन छैला तथा विजेंद्र चौहान ने दो गोला कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर पूर्व मुखीया देवेंद्र सिंह उर्फ डीके सिंह, दुर्गेश सिंह, ओमप्रकाश राय, जेपी सिंह, रामबली सिंह, दीना प्रसाद, अशोक प्रसाद, अभिषेक यादव, रंजीत शुक्ला, एखलाक अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी