शिक्षकों को बिहार कैरियर पोर्टल के बारे में दी गई जानकारी

गोपालगंज शहर के एसएस बालिका विद्यालय में बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वाधान में प्रशिक्षण शिविर लगाकर शिक्षकों को बिहार कैरियर पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 09:51 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:17 AM (IST)
शिक्षकों को बिहार कैरियर पोर्टल के बारे में दी गई जानकारी
शिक्षकों को बिहार कैरियर पोर्टल के बारे में दी गई जानकारी

गोपालगंज : शहर के एसएस बालिका विद्यालय में बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वाधान में प्रशिक्षण शिविर लगाकर शिक्षकों को बिहार कैरियर पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के 142 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को पोर्टल को संचालित करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। इससे पूर्व प्रशिक्षण कार्यशाला का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राघवेंद्रमणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर उद्धाटन किया। इस मौके पर अपने संबोधन में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि बिहार कैरियर पोर्टल बिहार सरकार तथा यूनिसेफ की मदद से बनाया गया है। जिसमें 460 से अधिक कैरियर विकल्प तथा 6 हजार 900 से अधिक कॉलेज के बारे में जानकारी दी गई है। इसके साथ ही इस पोर्टल में 1050 से अधिक प्रवेश परीक्षा तथा 900 से अधिक छात्रवृति के बारे में जानकारी दी गई है। यह पोर्टल में भारत ही नहीं दुनिया के 13 देशों में कार्य कर रहा है। इसमें करीब दो लाख से अधिक कैरियर विकल्प के बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल से माध्यम से स्कूली बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में काफी सुविधा होगी। शिविर में मनीष कौशल, जितेंद्र कुमार, ललिता कुमारी, साहिल कुमार आदि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी