प्लास्टिक से पर्यावरण को हो रहे नुकसान की दी गई जानकारी

शहर के कमला राय महाविद्यालय में स्काउट गाइड के तत्वाधान में सिगल यूज प्लास्टिक से होने वाले खतरों के बारे में जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 04:08 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 04:08 PM (IST)
प्लास्टिक से पर्यावरण को हो रहे नुकसान की दी गई जानकारी
प्लास्टिक से पर्यावरण को हो रहे नुकसान की दी गई जानकारी

जागरण संवाददाता,गोपालगंज : शहर के कमला राय महाविद्यालय में स्काउट गाइड के तत्वाधान में सिगल यूज प्लास्टिक तथा पालीथिन के खिलाफ जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सिगल यूज प्लास्टिक तथा पालीथिन के इस्तेमाल से पर्यावरण को हो रहे नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को सिगल यूज प्लास्टिक तथा पालीथिन का इस्तेमाल नहीं करने की छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के तहत स्काउट गाइड सिगल यूज प्लास्टिक व पालीथिन के खिलाफ जागरुकता अभियान चला रहा है। यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत बुधवार को शहर के कमला राय महाविद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त रवि कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक न सड़ता है और ना गलता है। प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ ही भूमि की उर्वरा शक्ति को खराब करता है। प्लास्टिक स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण तथा जमीन की उर्वरा शक्ति आदि विभिन्न ²ष्टिकोण से बहुत ही घातक होता जा रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक करें। जन भागीदारी से ही प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोका जा सका है। कार्यक्रम को कमला राय महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल पदाधिकारी प्रवीण कुमार पांडेय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को सिगल यूज प्लास्टिक तथा पालीथिन का इस्तेमाल नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई।

------------

- कमला राय महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

- वक्ताओं ने कहा, सहभागिता से ही रोका जा सकता प्लास्टिक का इस्तेमाल

chat bot
आपका साथी