छठे चरण में उचकागांव व फुलवरिया में आज से प्रारंभ होगा नामांकन

गोपालगंज छठे चरण में जिले के उचकागांव व फुलवरिया प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव की ल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 09:57 PM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 09:57 PM (IST)
छठे चरण में उचकागांव व फुलवरिया में आज से प्रारंभ होगा नामांकन
छठे चरण में उचकागांव व फुलवरिया में आज से प्रारंभ होगा नामांकन

गोपालगंज : छठे चरण में जिले के उचकागांव व फुलवरिया प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव की लेकर सोमवार को प्रपत्र पांच में सूचना का प्रकाशन कर दिया गया। दोनों प्रखंड में 799 पदों के लिए लिए होने वाले चुनाव को लेकर पांच अक्टूबर को नामांकन दाखिला की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। यहां नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर होगी। इस चरण में दोनों प्रखंड में कुल 367 मतदान केंद्रों पर तीन नवंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा।

जिलाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि छठे चरण में जिले के उचकागांव व फुलवरिया प्रखंड में चुनाव कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस चरण में उचकागांव प्रखंड के कुल 14 तथा फुलवरिया प्रखंड के कुल 12 पंचायतों में मुखिया, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, वार्ड सदस्य व पंच पद के लिए चुनाव होगा। इसमें से सिर्फ जिला परिषद सदस्य पद के लिए संबंधित अनुमंडल मुख्यालय हथुआ के एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में नामांकन दाखिल हो सकेगा। जबकि अन्य पांच पदों के लिए उचकागांव व फुलवरिया बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन के दौरान प्रखंड मुख्यालय में सभी पदों के लिए अलग-अलग नामांकन काउंटर बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पांच अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 16 अक्टूबर को संवीक्षा की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 18 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस लेंगे तथा उसी दिन शाम तक चुनाव मैदान में डटे रहने वाले सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन किए जाने की प्रक्रिया पूर्ण होगी। यहां तीन नवंबर को मतदान के बाद 13 व 14 नवंबर को मतों की गणना कराई जाएगी। मतगणना के लिए थावे डायट को वज्रगृह सह मतगणना केंद्र बनाया गया है। दोनों प्रखंड में बनाए गए 26 जोन

गोपालगंज : पंचायत चुनाव को देखते हुए उचकागांव व फुलवरिया प्रखंड में कुल 26 जोन बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि उचकागांव प्रखंड में 28 सेक्टर व 14 जोन बनाए गए हैं। इसी प्रकार फुलवरिया प्रखंड में 24 सेक्टर व 12 जोन बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पंचायत को जोन तथा प्रत्येक पंचायत में दो सेक्टर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव को देखते हुए दोनों प्रखंड में कुल 353 मूल मतदान केंद्रों के अलावा 14 सहायक मतदान केंद्र सहित कुल 367 मतदान केंद्र बनाया गया है। इनमें चलंत मतदान केंद्रों की संख्या तीन है। 2,08,163 मतदाता कर सकेंगे मतदान

गोपालगंज : पंचायत चुनाव के दौरान दोनों प्रखंड में कुल 2,08,163 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,04,796 व महिला मतदाताओं की संख्या 1,03,358 है। दोनों प्रखंड में इनके अलावा थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या नौ है। डीएम ने बताया कि फुलवरिया प्रखंड में कुल 1,03,063 तथा उचकागांव प्रखंड में 1,05,100 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चौथे चरण में इतने पदों के लिए होगा चुनाव

पद का नाम कुल पद

मुखिया 26

सरपंच 26

जिप सदस्य 04

बीडीसी 37

पंच 353

वार्ड 353

कुल 799

chat bot
आपका साथी