गोपालगंज में दहेज के लिए महिला की हत्या कर शव को पंखे से लटकाया

आरोपित पति गिरफ्तार सास घर छोड़कर फरार मीरगंज के पैकौली पकड़ी गांव में दिया गया घटना को अंजाम।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 10:07 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 10:07 PM (IST)
गोपालगंज में दहेज के लिए महिला की हत्या कर शव को पंखे से लटकाया
गोपालगंज में दहेज के लिए महिला की हत्या कर शव को पंखे से लटकाया

संवाद सूत्र, मीरगंज(गोपालगंज) : मीरगंज थाना क्षेत्र के पैकौली पकड़ी गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद रस्सी का फंदा बना शव को पंखे से लटका दिया गया। आसपास के लोगों से इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित सास घर छोड़कर फरार हो गई है। पुलिस आरोपित सास को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

बताया जाता है कि सिवान जिले के मफस्सिल थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी ओमकार सिंह की पुत्री 25 वर्षीय निधि सिंह की शादी साल 2016 में पैकौली पकड़ी गांव निवासी स्वर्गीय अनिल सिंह के पुत्र रंजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल आने के कुछ समय बाद निधि सिंह से दहेज की मांग की जाने लगी। इसके लिए उन्हे प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके बाद भी दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शुक्रवार की सुबह निधि सिंह की गला दबाकर हत्या करने के बाद फंदा लगाकर शव को पंखा से लटका दिया गया। बताया जाता है कि आसपास के लोगों से इस घटना की सूचना मिलने पर पैकौली पकड़ी गांव पहुंचे मायके के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना को लेकर मृतका की मां सीता देवी ने अपनी बेटी की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की मां के बयान पर महिला के पति रंजीत सिंह तथा सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपित रंजीत सिंह को उसके गांव में ही छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपित सास घर छोड़कर फरार हो गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी