खाना बनाते समय आग लगने से झोपड़ी राख, महिला झुलसी

शहर के हजियापुर मुसहर टोली में खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव से एक आवासीय झोपड़ी में आग लग गई। जिससे झोपड़ी सहित उसमें रखे गए सभी सामान जलकर रख हो गए। आग की चपेट में आने से एक महिला भी झुलस गईं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 May 2020 09:28 PM (IST) Updated:Sun, 17 May 2020 06:10 AM (IST)
खाना बनाते समय आग लगने से  झोपड़ी राख, महिला झुलसी
खाना बनाते समय आग लगने से झोपड़ी राख, महिला झुलसी

गोपालगंज । शहर के हजियापुर मुसहर टोली में खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव से एक आवासीय झोपड़ी में आग लग गई। जिससे झोपड़ी सहित उसमें रखे गए सभी सामान जलकर रख हो गए। आग की चपेट में आने से एक महिला भी झुलस गईं। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल के साथ मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग में झुलसी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बताया जाता है कि हजियापुर मुसहरी टोली निवासी यमुना रावत की पत्नी रंगीला देवी शुक्रवार की देर शाम अपनी आवासीय झोपड़ी में रसोई गैस चूल्हा पर खाना बना रही थीं। तभी रसोई गैस सिलिडर में रिसाव के कारण झोपड़ी में आ लग गई। देखते ही देखते झोपड़ी धू-धूकर जलने लगे। किसी तरफ से परिवार के सदस्य भाग कर घर से बाहर निकल गए। लेकिन आग की चपेट में आने से रंगीला देवी झुलस गईं। इस बीच ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर दमकल के साथ पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक झोपड़ी सहित उसमें रखे गए सभी सामान जलकर राख हो गए। आग में झुलसी महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे मुख्य पार्षद हरेंद्र चौधरी ने नुकसान का जायजा लेते हुए पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी