घरेलू विवाद में पति ने गला काट कर पत्नी को मार डाला

गोपालगंज। उचकागांव थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में सोमवार को घरेलू विवाद को लेकर एक युवक ने गड़ासी से गला काट कर अपनी पत्नी को मार डाला। इस वारदात को अंजाम देने के बाद पति ने खुद पुलिस को इसकी सूचना दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 07:09 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:24 AM (IST)
घरेलू विवाद में पति ने गला काट कर पत्नी को मार डाला
घरेलू विवाद में पति ने गला काट कर पत्नी को मार डाला

गोपालगंज। उचकागांव थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में सोमवार को घरेलू विवाद को लेकर एक युवक ने गड़ासी से गला काट कर अपनी पत्नी को मार डाला। इस वारदात को अंजाम देने के बाद पति ने खुद पुलिस को इसकी सूचना दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के माड़ीपुर गांव निवासी नर्वदेश्वर तिवारी की पुत्री गिन्नी देवी की शादी साल 2012 में उचकागांव थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव निवासी श्रीराम दुबे के पुत्र अभय कुमार दुबे के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों की दो बेटियां हुईं। इसी बीच अभय कुमार दुबे बहरीन में रंग रोगन का काम करने चला गया। वहां से आठ महीना पहले यह अपने घर वापस लौट आया। बताया जाता है कि घर वापस आने के कुछ दिन बाद अभय कुमार दुबे का अपनी पत्नी से विवाद शुरू हो गया। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह गिन्नी देवी रसोई घर में रसोई गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर इनका अपनी चचेरी सास से झगड़ा होने लगा। अपनी पत्नी व चचेरी मां को आपस में झगड़े देख अभय कुमार दुबे वहां पहुंच कर झगड़ा छुड़ाने लगा। लेकिन बार-बार कहने पर भी गिन्नी देवी अपनी चचेरी सास के साथ झगड़ा करती रहीं। जिससे आक्रोशित अभय कुमार दुबे ने गिन्नी देवी के गला पर गड़ासी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद खुल आरोपित पति ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष किरण महतो के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आरोपित पति अभय कुमार दुबे को गिरफ्तार कर लिया। समाचार लिखे जाने तक इस घटना को लेकर थाने में आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस आरोपित पति से पूछताछ कर रही है।

chat bot
आपका साथी