लखराव शिवालय में हथुआ महारानी ने किया जलाभिषेक

गोपालगंज। भोरे प्रखंड के लखराव स्थित ऐतिहासिक शिवालय में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने हथुआ महारानी पूनम साही पहुंची। मंदिर पहुंचने के बाद महारानी ने हथुआ राज की युवरानी विदिशा साही तथा युवराज कौस्तुभ मणि प्रताप साही के साथ विधि विधान से जलाभिषेक किया। इस दौरान हथुआ महारानी व राज परिवार के सदस्यों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। राज परिवार के सदस्यों ने बताया कि हथुआ राज के पूर्वजों ने लखराव स्थित शिवालय का निर्माण कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:11 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 06:10 AM (IST)
लखराव शिवालय में हथुआ महारानी ने किया जलाभिषेक
लखराव शिवालय में हथुआ महारानी ने किया जलाभिषेक

गोपालगंज। भोरे प्रखंड के लखराव स्थित ऐतिहासिक शिवालय में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने हथुआ महारानी पूनम साही पहुंची। मंदिर पहुंचने के बाद महारानी ने हथुआ राज की युवरानी विदिशा साही तथा युवराज कौस्तुभ मणि प्रताप साही के साथ विधि विधान से जलाभिषेक किया। इस दौरान हथुआ महारानी व राज परिवार के सदस्यों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। राज परिवार के सदस्यों ने बताया कि हथुआ राज के पूर्वजों ने लखराव स्थित शिवालय का निर्माण कराया है। दशकों से महाशिवरात्रि को हथुआ राज परिवार के लखराव शिवालय में जलाभिषेक करने की परंपरा चली आ रही है। शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर हथुआ महारानी हथुआ राज की युवरानी विदिशा साही तथा युवराज कौस्तुभ मणि प्रताप साही के साथ वाहनों के काफिले के साथ लखराव स्थित शिवालय पहुंची। जहां हथुआ राज की परंपरा के अनुसार पूजा अर्चन कर महारानी तथा राज परिवार के सदस्यों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान महारानी तथा राज परिवार के सदस्यों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

chat bot
आपका साथी