गोपालगंज में मतदान को लेकर आधी आबादी में दिखा जोश, बूथों पर लंबी कतार

पांचवें चरण में जिले के हथुआ प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर आधी आबादी में जोश दिखा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 04:21 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 04:21 PM (IST)
गोपालगंज में मतदान को लेकर आधी आबादी में दिखा जोश, बूथों पर लंबी कतार
गोपालगंज में मतदान को लेकर आधी आबादी में दिखा जोश, बूथों पर लंबी कतार

जागरण टीम, गोपालगंज : पांचवें चरण में जिले के हथुआ प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर आधी आबादी में वोटिग के प्रति उत्साह व जोश दिखा। रविवार को मतदान के प्रति महिलाओं के जज्बा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वोटिग प्रारंभ होने के पूर्व ही अहले सुबह ही महिलाएं घरेलू कार्य को निपटा चुकी थीं। सुबह चाय की चुस्की के बाद बगैर नाश्ता किए सात बजने के पूर्व ही अधिकांश घरों की महिलाएं मतदान केंद्र की ओर निकल पड़ी। वोट डालने पहुंचने वाली महिलाओं में नई नवेली दुल्हन से लेकर बुजुर्ग महिलाएं तक शामिल रहीं।

रविवार को मतदान प्रारंभ होने के बाद हथुआ प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 07 व 08 पर आधी आबादी की लंबी कतार दिखी। नए पोशाक और घूंघट की ओट से मतदान के लिए अपनी बारी के इंतजार करती दिखीं। आधी आबादी के चेहरे पर मतदान की मुस्कान से स्पष्ट हो रहा था कि इन्हें मतदान का इंतजार बेसब्री से था। मतदान के लिए उत्साहित आधी आबादी की जोश आज देखते ही बनती थी। जल्दबाजी में घर की महिलाओं को मतदान केंद्र की ओर जाते देख घर के पुरुष वर्ग भी कहां पीछे रहने वाले। वे भी फटाफट तैयार होते हुए मतदान केंद्र की ओर रवाना हो गए। प्रखंड के बूथ संख्या 20 पर मतदान के लिए आधी आबादी की कतार में शामिल सरिता देवी ने बताया कि गांव की महिलाओं ने सुबह मतदान करने का निर्णय लिया। यहीं कारण राहा कि वह सुबह ही बूथ पर पहुंच गई। इसी बूथ पर पहुंची मतदाता रामावती देवी ने बताया कि मतदान के लिए त्योहार के समान सुबह जल्दी उठकर तैयार होने का अलग उत्साह अनुभव हो रहा था। इन दो मतदान केंद्रों पर नहीं प्रखंड के तमाम बूथों पर महिलाएं इसी जोश और जज्बा के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही थी। मतदान के बाद एक नई उमंग और खुशी के साथ घर लौट रही महिला मतदाता रास्ते में मतदान को जाने वाली अन्य महिलाओं से मतदान का आह्वान करती रही।

------------

मतदान के बाद युवतियों ने बूथ पर ली सेल्फी

गोपालगंज : रविवार को पंचायत चुनाव के पांचवें चरण के मतदान को बूथ पर पहुंची आधी आबादी के जोश के बीच विशेष तौर पर पहली बार वोट डालने वाली युवा महिला वोटरों ने अपने पूरे परिवार के साथ बूथ पर आने के बाद मतदान का चिन्ह दिखाते हुए सेल्फी ली। अधिकांश बूथों पर दिन चढ़ने के बाद युवतियां बूथों पर पहुंची। ऐसे में दिन के 11 बजे के बाद भी कई बूथों पर महिलाओं की लंबी कतार देखने को मिली। ----------

जिला नियंत्रण कक्ष से रखी गई निगरानी

गोपालगंज : पंचायत चुनाव को लेकर बनाए गए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष से पूरे भोरे प्रखंड की स्थिति पर नजर रखी गई। नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मियों ने प्रखंड के 243 मतदान केंद्रों की स्थिति की पल-पल की जानकारी प्राप्त की। सुबह मतदान की शुरुआत के समय मतदान केंद्रों पर ईवीएम में खराबी की शिकायत के बावजूद कंट्रोल रूम में तैनात कर्मी विचलित नहीं दिखे। संबंधित कोषांग को सूचना देकर तत्काल ईवीएम को दुरुस्त कराया। ----------------

- मतदान प्रारंभ होने के पूर्व ही वोट बूथों पर पहुंची महिलाएं

- घूंघट की ओट में नई नवेली बहुओं ने भी डाला वोट

chat bot
आपका साथी