बंदूक की बट से हमला पिता-पुत्र घायल

नगर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में बुधवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 04:52 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:47 PM (IST)
बंदूक की बट से हमला पिता-पुत्र घायल
बंदूक की बट से हमला पिता-पुत्र घायल

गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में बुधवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा तथा बंदूक की बट से हमला कर एक ग्रामीण तथा इनके पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल पिता व पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि डुमरिया गांव निवासी रामप्रवेश प्रसाद का अपने ही गांव के कुछ लोगों से आपसी विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह रामप्रवेश साह के पुत्र दीप प्रकाश घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर कहीं जाने के लिए निकला। तभी कुछ लोग वहां पहुंच गए तथा गाली गलौज करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोगों में विवाद बढ़ गया तथा दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा तथा बंदूक की बट से हमला कर दीप प्रकाश तथा इनके पिता रामप्रवेश साह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल पिता व पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी