पटना से मिली वैक्सीन की 23 हजार डोज, केंद्रों पर लगी भीड़

शनिवार की सुबह पटना से कोविड वैक्सीन की 23 हजार डोज जिले में लाई गई। वैक्सीन मिलने के बाद सभी टीका केंद्रों पर वैक्सीन लगाने का काम शुरू हो गया। केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। लोगों की भीड़ में महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी रही।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 10:51 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 10:51 PM (IST)
पटना से मिली वैक्सीन की 23 हजार डोज, केंद्रों पर लगी भीड़
पटना से मिली वैक्सीन की 23 हजार डोज, केंद्रों पर लगी भीड़

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : शनिवार की सुबह पटना से कोविड वैक्सीन की 23 हजार डोज जिले में लाई गई। वैक्सीन मिलने के बाद सभी टीका केंद्रों पर वैक्सीन लगाने का काम शुरू हो गया। केंद्रों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। लोगों की भीड़ में महिलाओं की संख्या भी अच्छी खासी रही। हालांकि जिले में हर दो-चार दिन बाद वैक्सीन का स्टाक खत्म हो जाने से टीकाकरण की गति पर असर पड़ रहा है। खास कर वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने में लोगों को वैक्सीनेशन केंद्रों का चक्कर लगाना पड़ा रहा है।

जिले में कोविड वैक्सीन के प्रति लोगों में जागरुकता आने के बाद टीकाकरण की गति तेज हो गई है। हालांकि इस दौरान वैक्सीन की किल्लत का भी स्वास्थ्य विभाग तथा लोगों को सामना करना पड़ा रहा है। कम मात्रा में वैक्सीन मिलने से हर दो चार दिन में वैक्सीन का स्टाक खत्म हो जाने के कारण स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीनेशन का काम रोक देना पड़ रहा है। वैक्सीन का स्टाक खत्म हो जाने के कारण शनिवार को टीकाकरण होगा कि नहीं इसको लेकर संशय बना हुआ था। इसी बीच शनिवार की सुबह 23 हजार वैक्सीन की डोज जिले को मिल गई। वैक्सीन मिलने के बाद सभी केंद्रों पर टीकाकरण शुरू हो गया। वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ सभी केंद्रों पर लगी रही। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े बताते हैं कि जिले में अब तक सात लाख 25 हजार 884 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें से छह लाख 16 हजार लोगों को वेक्सीन की पहली डोज तथा एक लाख आठ हजार 978 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई गई है।

इनसेट

जेंडरवार कितने लोगों को लगा चुके हैं वैक्सीन

पुरूष - 4,22,955

महिलाएं - 3,02,760

थर्ड जेंडर - 108

इनसेट

उम्रवार वैक्सीन लगाने वालों की संख्या

उम्र संख्या

60 से अधिक उम्र 1,47,335

18 से 44 साल 3,91,659

45 से 60 साल 1,86,848

chat bot
आपका साथी