पदाधिकारियों की टीम के साथ गोपालगंज के डीएम ने तटबंध का किया निरीक्षण

सारण तटबंध के मरम्मत का काम जल्द पूरा करने का दिया निर्देश पांच गांवों के किनारे जाकर स्थितियों का किया अवलोकन।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 09:54 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 09:54 PM (IST)
पदाधिकारियों की टीम के साथ गोपालगंज के डीएम ने तटबंध का किया निरीक्षण
पदाधिकारियों की टीम के साथ गोपालगंज के डीएम ने तटबंध का किया निरीक्षण

संवाद सूत्र, बैकुंठपुर(गोपालगंज) : गुरुवार को बैकुंठपुर प्रखंड में पहुंचे जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पदाधिकारियों की टीम के साथ सारण तटबंध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड के पकहां, मुंजा, कृतपुरा, चिउटाहां, सोनवलिया जाकर तटबंध का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंताओं को तटबंध के मरम्मत का कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

पिछले साल जगह जगह सारण तटबंध व बांध टूट जाने से आई गंडक नदी की विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। बाढ़ का पानी उतरने के बाद टूटे तटबंधों का मरम्मत करने का काम शुरू किया गया। 15 मई तक तटबंधों के मरम्मत का काम पूरा करना था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण तटबंध के मरम्मत का काम निर्धारित समय के अंदर पूरा नहीं हो सका। अब फिर से मानसून आने वाला है। नेपाल में हुई बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। इसी बीच गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी पदाधिकारियों की टीम के साथ तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने मरम्मत के कार्यों का जायजा लेते हुए जल्द मरम्मत का काम पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय एडीएम सह उप विकास आयुक्त वीरेंद्र प्रसाद, एसडीओउपेंद्र पाल, बीडीओ अरविद कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। बाढ़ नियंत्रण विभाग के कनीय अभियंता अविनाश कुमार ने बताया तटबंधों को दुरुस्त किया जा रहा है। जल्द ही मरम्मती कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

सारण तटबंध के मरम्मत का काम जल्द पूरा करने का दिया निर्देश, पांच गांवों के किनारे जाकर स्थितियों का किया अवलोकन।

chat bot
आपका साथी