गोपालगंज में उत्तर प्रदेश की सीमा पर चार बाइक चोर गिरफ्तार

हर दो तीन दिन के अंदर बाइक उड़ाकर पुलिस के नाक में दम कर देने वाले बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए। भोरे थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे खोरही गांव के समीप पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की चार बाइक के साथ बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों मे एक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का निवासी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 May 2021 09:20 PM (IST) Updated:Wed, 26 May 2021 09:20 PM (IST)
गोपालगंज में उत्तर प्रदेश की सीमा पर चार बाइक चोर गिरफ्तार
गोपालगंज में उत्तर प्रदेश की सीमा पर चार बाइक चोर गिरफ्तार

संवाद सूत्र, भोरे (गोपालगंज) : हर दो तीन दिन के अंदर बाइक उड़ाकर पुलिस के नाक में दम कर देने वाले बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए। भोरे थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे खोरही गांव के समीप पुलिस ने छापेमारी कर चोरी की चार बाइक के साथ बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों मे एक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का निवासी है। चारों आरोपितों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

भोरे थाना क्षेत्र में इधर कुछ समय से बाइक चोर गिरोह की सक्रियता बढ़ गई है। हर दो तीन दिन में कहीं न कहीं चोर बाइक उड़ा ले रहे हैं। जिससे देखते हुए पुलिस बाइक चोर गिरोह के टोह में लग गई। इसी बीच भोरे थाना के थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से चोरी की बाइक के साथ बाइक चोर गिरोह के कुछ सदस्य भोरे की तरफ आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष दल बल के साथ यूपी की सीमा से लगे खोरही गांव के समीप पहुंच गए। इस दौरान आगे पीछे चार बाइक पर चार युवक उत्तर प्रदेश की तरफ से आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो चारों युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर चारों युवकों को पकड़ कर हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर युवकों ने बताया कि चारो बाइक चोरी की है। पुलिस ने चारो बाइक का जब्त करते हुए चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के भिगारी बाजार निवासी अमरूद्दीन सिद्दीकी का पुत्र अशफाक सिद्दीकी, भोरे थाना क्षेत्र के लालाछापर गांव निवासी श्रीसाह का पुत्र अखिलेश कुमार, शिवजी सिंह का पुत्र विश्वजीत कुमार सिंह तथा बाबूलाल साह का पुत्र गुड्डू कुमार गोंड बताए जाते हैं। चारों आरोपितों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

इनसेट

अलग-अलग स्थानों से दो बाइक उड़ा ले गए चोर

भोरे (गोपालगंज) : एक तरफ पुलिस ने चोरी की चार बाइक के साथ बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी तरफ थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से चोरो ने दो बाइक को उड़ा लिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर में तिलक समारोह में शामिल होने अपनी ससुराल आए उचकागांव थाना क्षेत्र के साथी गांव निवासी संतलाल यादव की बाइक चोरों ने चुरा लिया। इसी थाना क्षेत्र के खोरही गांव में स्थित यूपी के देवरिया जिले के बिरमापट्टी गांव निवासी दुर्गेश यादव के बथान में खड़ी की गई इनकी बाइक को चोरों ने उड़ा लिया। दोनों बाइक मालिकों के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी