वन विभाग ने प्रारंभ किया पौधों को उपलब्ध कराने का अभियान

गोपालगंज। अगस्त माह के दौरान सभी पंचायतों में पौधारोपण का अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 06:09 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 06:09 PM (IST)
वन विभाग ने प्रारंभ किया पौधों को उपलब्ध कराने का अभियान
वन विभाग ने प्रारंभ किया पौधों को उपलब्ध कराने का अभियान

गोपालगंज। अगस्त माह के दौरान सभी पंचायतों में पौधारोपण का अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान जिले के सभी पंचायतों में पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान के तहत वन विभाग ने पौधों को उपलब्ध कराने का अभियान प्रारंभ कर दिया है। इसके तहत जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में अनुदानित दर पर लोगों को पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पौधारोपण के इस अभियान मे जिले के सभी 230 पंचायतों के जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी तक हिस्सा लेंगे। लगाए गए पौधों के संरक्षण के लिए भी सरकारी स्तर पर प्रबंध किया जाएगा। ताकि लगाए गए शत प्रतिशत पौधों को बचाया जा सके।

जानकारी के अनुसार इस साल पूरे जिले में पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृहद अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर वन विभाग को अभी से तैयारियां को अंतिम रूप देना प्रारंभ कर दिया है। विभाग की ओर से अनुदानित दर पर पौधों को उपलब्ध कराने का कार्य तेज कर दिया गया है। इस अभियान के दौरान पूरे जिले में चार लाख पौधों को लगाने का लक्ष्य निर्धारित करने के साथ ही लगाए जाने वाले तमाम पौधों को बचाने के लिए पौधारोपण के साथ ही उन्हें गैबियन से सुरक्षित करने को भी कहा गया है। अगस्त माह में चलने वाले इस अभियान के दौरान वन विभाग के अलावा उद्यान विभाग से लेकर मनरेगा जैसे विभाग भी पूरे अभियान में एक दूसरे के पूरक बनेंगे। प्रशासनिक स्तर पर चल रही तैयारियों पर नजर डालें तो इस साल पृथ्वी दिवस पर चार लाख पौधों को लगाने की योजना है।

1.15 लाख फलदार पौधा लगाने का है लक्ष्य

इस अभियान के तहत 1.15 लाख फलदार पौधों को लगाने की योजना है। हालांकि किसानों के लिए पौधा लेने पर कोई रोक नहीं है। किसान कोई भी पौधा ले सकेगा। लेकिन उन्हें फलदार पौधे के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके तहत किसान वन विभाग की नर्सरी से महोगनी, सागवान, शीशम, कचनार, कुसुम, सहजन, आंवला, पलास, बेल, गंभार, नीम, जामून, आम आदि के पौधे ले सकते हैं। अलावा इसके वन विभाग की ओर से जगह-जगह स्टाल लगाकर पौधों को उपलब्ध कराने का कार्य प्रारंभ किया गया है। किस प्रखंड में कितने पौधों को लगाने का लक्ष्य

प्रखंड सामान्य पौधे, फलदार पौधे

बैकुंठपुर 20200 7500

बरौली 27790 16505

भोरे 19995 16320

विजयीपुर 14800 8600

गोपालगंज 18860 7140

हथुआ 13650 2350

कटेया 9545 2855

कुचायकोट 62213 15387

मांझा 28370 9230

पंचदेवरी 8805 3365

फुलवरिया 5400 9000

सिधवलिया 15800 10800

थावे 10760 3040

उचकागांव 16730 3470

कुल 272918 115562

chat bot
आपका साथी