इंजीनियर की गोली लगने से मौत मामले की जांच को पहुंची फारेंसिक टीम

जागरण संवाददाता गोपालगंज शहर के वीएम मैदान के समीप गिरी टोला में किराए एक मकान में र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 12:04 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 12:04 AM (IST)
इंजीनियर की गोली लगने से मौत मामले की जांच को पहुंची फारेंसिक टीम
इंजीनियर की गोली लगने से मौत मामले की जांच को पहुंची फारेंसिक टीम

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : शहर के वीएम मैदान के समीप गिरी टोला में किराए एक मकान में रह रहे एक सेवानिवृत्त आर्मी के जवान तथा उनके इंजीनियर पुत्र के बीच हुए विवाद में दौरान बंदूक से गोली चलने से इंजीनियर पुत्र की मौत होने के मामले की जांच करने बुधवार को मुजफ्फरपुर से फारेंसिक विभाग की टीम गोपालगंज पहुंची। शहर में पहुंचने के बाद फारेंसिक विभाग की टीम ने गिरी टोला जाकर जिस कमरे में बंदूक से गोली चली थी, उसकी बारीकी से जांच पड़ताल की। इस दौरान कई साक्ष्य इकट्ठा किए गए। साक्ष्य इकट्ठा करने के बाद फारेंसिक विभाग की टीम मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गई। इस घटना को लेकर अभी तक मृतक की मां ने नगर थाना में आवेदन नहीं दिया है। पुलिस गोली के शिकार बने इंजीनियर के पिता सेवानिवृत्त आर्मी के जवान को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।

उचकागांव थाना क्षेत्र के झीरवा गांव निवासी सेवानिवृत्त आर्मी के जवान शहर के गिरी टोला में किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार की शाम सेवानिवृत आर्मी के जवान शंभूनाथ सिंह का किसी बात को लेकर अपने पुत्र इंजीनियर राजू कुमार से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि शंभूनाथ सिंह ने अपने पुत्र पर अपनी लाइसेंसी बंदूक तान दी। इसी बीच छीना झपटी में बंदूक से गोली चल गई, जिससे सीने में गोली लगने से राजू कुमार की मौत हो गई। राजू कुमार बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करते थे। वे लाकडाउन लगने के बाद घर आकर गए थे तथा यहीं से आनलाइन आफिस का काम कर रहे थे। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बंदूक को जब्त करते हुए सेवानिवृत आर्मी के जवान शंभूनाथ सिंह को हिरासत में ले लिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने मामले की जांच के लिए मुजफ्फरपुर से फारेंसिक विभाग की टीम बुलाई। एसपी के बुलाने पर बुधवार को मुजफ्फरपुर से फारेंसिक विभाग की टीम जांच पड़ताल करने के लिए गिरी टोला पहुंची। फारेंसिक विभाग की टीम ने जिस कमरे में गोली चली थी, उसकी बारीकी से जांच की। जांच के दौरान कई साक्ष्य इकट्ठा किया गया। दो घंटे तक जांच पड़ताल करने के बाद फारेंसिक विभाग की टीम इकट्ठा किए गए साक्ष्य को लेकर मुजफ्फपुर के लिए रवाना हो गई। इस घटना को लेकर नगर थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस हिरासत में लिए गए सेवानिवृत्त आर्मी के जवान से पूछताछ कर रही है। नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताया कि मृतक इंजीनियर के स्वजन से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शराब पीने को लेकर पिता-पुत्र के बीच हुई थी मारपीट

शहर के वीएम मैदान के समीप गिरी टोला में किराए के मकान में रहे रहे सेवानिवृत्त आर्मी के जवान शंभूनाथ सिंह को शराब पीने की आदत है। जिसका इनके पुत्र इंजीनियर राजू कुमार विरोध करते थे। शराब पीने की आदत को लेकर पिता व पुत्र के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। बताया जाता है कि मंगलवार को भी शंभूनाथ सिंह ने शराब पी थी। जिसको लेकर उनका अपने पुत्र से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि शंभूनाथ सिंह ने अपने पुत्र राजू सिंह पर अपना लाइसेंसी बंदूक तान दिया था। इसी बीच छीना झपटी में बंदूक से गोली चल गई। जिससे गोली लगने से राजू कुमार की मौत हो गई।

मां ने कहा बेटे ने खुद मार ली थी गोली

गिरी टोला में पिता-पुत्र के बीच हुए झगड़े में गोली चलने से इंजीनियर पुत्र राजू कुमार की गोली लगने से मौत मामले की पुलिस गहराई से जांच पड़ताल कर रही है। इस घटना को लेकर पुलिस ने मृतक इंजीनियर के पुत्र तथा सेवानिवृत्त आर्मी के जवान शंभूनाथ सिंह की पत्नी रंभा देवी से भी पूछताछ की। बताया जाता है कि पूछताछ के दौरान रंभा देवी ने पुलिस को बताया कि पिता-पुत्र के बीच झगड़ा हुआ था। इसी बीच इंजीनियर बेटे ने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। हालांकि पुलिस रंभा देवी के बातों को सुनने के बाद भी फारेंसिक विभाग की टीम की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि फारेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यह साफ हो जाएगा कि इंजीनियर राजू कुमार को गोली कैसे लगी थी।

घर के इकलौते पुत्र थे इंजीनियर राजू कुमार

शहर के गिरी टोला में अपने पिता सेवानिवृत आर्मी के जवान शंभूनाथ सिंह के साथ विवाद के दौरान बंदूक से गोली चलने से गोली लगने से मारे गए इंजीनियर राजू कुमार अपने घर के इकलौते पुत्र थे। इस घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार की रात सेवानिवृत आर्मी के जवान के गांव उचकागांव थाना क्षेत्र के झीरवां से काफी संख्या में ग्रामीण गिरी टोला पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि सेवानिवृत्त आर्मी के जसान शंभूनाथ सिंह का राजू कुमार इकलौता पुत्र थे। इनके एक पुत्री व एक पुत्र थे। पुत्री दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती है। ग्रामीणों ने बताया कि शंभूनाथ सिंह की शराब पीने की आदत ने उनके घर के इकलौते चिराग को बुझा दिया।

chat bot
आपका साथी