निचले इलाके के 42 गांवों में बाढ़ का कहर जारी

गोपालगंज। तेजी से कम होते जलस्तर के बीच नदी के पानी से घिरे गांवों की संख्या में कमी आने लगी है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार अब भी निचले इलाके के 42 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। उधर नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद सड़कों से पानी कम हो गया है। ऐसे में कई गांवों का यातायात बहाल हो गया है। उधर जिला प्रशासन ने बुधवार तक स्थिति में और सुधार आने की संभावना व्यक्त की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:17 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:17 PM (IST)
निचले इलाके के 42 गांवों में बाढ़ का कहर जारी
निचले इलाके के 42 गांवों में बाढ़ का कहर जारी

गोपालगंज। तेजी से कम होते जलस्तर के बीच नदी के पानी से घिरे गांवों की संख्या में कमी आने लगी है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार अब भी निचले इलाके के 42 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। उधर नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद सड़कों से पानी कम हो गया है। ऐसे में कई गांवों का यातायात बहाल हो गया है। उधर जिला प्रशासन ने बुधवार तक स्थिति में और सुधार आने की संभावना व्यक्त की है। मंगलवार को गंडक नदी में पानी का डिस्चार्ज लेबल 89 हजार क्यूसेक होने के बाद सदर अंचल के सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि अगले एक से दो दिन में पानी से घिरे तमाम गांवों से पानी हट जाएगा।

जानकारी के अनुसार बीते 16 जून को गंडक नदी में चार लाख क्यूसेक से अधिक पानी का डिस्चार्ज होने के बाद निचले इलाके के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। नदी के पानी से घिरे गांवों के लोग घर छोड़कर पलायन करने लगे। बाढ़ से जिले के 62 गांव प्रभावित हुए थे। इसके बाद नदी के जलस्तर में कमी के कारण गंडक के निचले इलाके में बाढ़ की स्थिति में सुधार आना प्रारंभ हो गया है। इन इलाकों की कई सड़कों पर पानी का लेबल कम होने के कारण इसपर छोटे वाहनों का चलना भी प्रारंभ हो गया है। गंडक नदी के जलस्तर में कमी के बावजूद प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार अब भी 42 गांव नदी की पानी से घिरे हैं। वर्तमान समय में जिले के कुचायकोट, मांझा, बरौली, सिधवलिया, बैकुंठपुर व गोपालगंज प्रखंड के दियारा इलाके के गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इन गांवों में सदर प्रखंड के जगीरी टोला, कठघरवां, खैरटिया, रामनगर, मंझरियां, मलाही टोला, मकसूदपुर, खाप मकसूदपुर तथा जगीरी टोला, मुगंरहा, निमुईया, विनोद सहनी के टोला, नवका टोला, मथुरा साह के टोला, विशुनपुर सहनी के टोला, वृति टोला, माघी, इस्सापुर, सल्लेहपुर, बजरिया, रमपुरवा, बैकुंठपुर प्रखंड के गम्हारी पंचायत के तीन गांव के अलावा फैजुल्लाहपुर पंचायत के दो गांव, बरौली प्रखंड सलेमपुर पंचायत तथा काला मटिहनिया पंचायत के वार्ड नंबर तीन, छह व सात शामिल हैं। खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही गंडक नदी

गोपालगंज : शनिवार से गंडक नदी के पानी के डिस्चार्ज का लेबल लगातार कम होने के कारण रविवार की सुबह से गंडक नदी के जलस्तर में कमी आती जा रही है। वर्तमान समय में गंडक नदी में पानी डिस्चार्ज का लेबल काफी कम होने के बाद गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे आ गया है। सदर अंचल के सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार तक नदी के जलस्तर में और कमी आने की संभावना है। जिसके बाद बाढ़ से अधिकांश गांवों का सड़क संपर्क फिर बहाल हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी