गोपालगंज में भूमि विवाद में फायरिग, गोली लगने से युवक घायल

मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोइनी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदार आपस में भिड़ गए। इस दौरान पिस्तौल से फायरिग कर दी गई। इस फायरिग में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक को बताया जाता हैं कि कोइनी गांव निवासी मोहम्मद हातिम तथा इनके पट्टीदार कुख्यात ढढुआ के बीच जमीन संबंधित विवाद चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 May 2021 09:24 PM (IST) Updated:Wed, 26 May 2021 09:24 PM (IST)
गोपालगंज में भूमि विवाद में फायरिग, गोली लगने से युवक घायल
गोपालगंज में भूमि विवाद में फायरिग, गोली लगने से युवक घायल

संवाद सूत्र, मांझा (गोपालगंज) : मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोइनी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदार आपस में भिड़ गए। इस दौरान पिस्तौल से फायरिग कर दी गई। इस फायरिग में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद घायल युवक को बताया जाता हैं कि कोइनी गांव निवासी मोहम्मद हातिम तथा इनके पट्टीदार कुख्यात ढढुआ के बीच जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर बुधवार की शाम दोनों पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इसी दौरान कुख्यात ढढुआ ने पिस्तौल निकाल कर फायरिग कर दिया। इस फायरिग में हाथ में गोली लगने से मोहम्मद हातिम के पुत्र 35 वर्षीय अरशद अली घायल हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि दोनों पटीदार हैं। दोनों के बीच पूर्व से जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। दोनों के बीच मारपीट के दौरान ढढूआ ने गोली चला दिया। इसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, दामाद समेत तीन आरोपित - पूर्वी चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र में घटी घटना, दहेज को लेकर पूर्व से चल रहा था विवाद

- गोपालगंज के मीरपुर निवासी पिता के आवेदन पर जांच कर रही पुलिस

संसू, नौतन (नौतन) : थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में एक महिला की मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी सुशील यादव की पत्नी कृष्णा यादव के रूप में की गई। इस मामले में मृत महिला के पिता गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के पचफेड़ा निवासी रुदल यादव ने थाने में आवेदन देकर अपने दामाद समेत तीन लोगों को आरोपित किया है। रुदल यादव ने आरोप लगाया है कि सात वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री कृष्णा देवी की शादी नौतन थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी राधाकिशुन यादव के पुत्र सुशील यादव के साथ की थी। शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर कृष्णा के पति सुशील यादव, श्वसुर राधाकिशुन यादव, श्रीकिशुन यादव पुत्री को प्रताड़ित करने लगे, जिसकी शिकायत मिलने पर कई बार सुलह-समझौता भी हुआ तभी बुधवार की सुबह किसी ने फोन से सूचना दी कि आपकी पुत्री की हत्या कर शव को जलाया जा रहा है। जब मैं पुत्री के घर पहुंचा तो पाया कि मेरी पुत्री का शव उसके ससुराल वालों द्वारा जलाया जा रहा है। मैंने इसका विरोध किया तो सभी मारपीट करने पर उतारू हो गए, इस दौरान थाना पहुंच अपनी जान बचाई। थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। घटना की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत महिला के ससुराल वालों का कहना है कि महिला की मौत बीमारी के कारण हुई है, लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं है। जांच चल रही है।

chat bot
आपका साथी