धर्मपरसा में मारपीट के बाद झोपड़ी में लगाई आग

मांझा थाना क्षेत्र के धर्मपरसा गांव में शनिवार की रात दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में मारपीट के बाद आरोपितों ने घर में आग लगा दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jan 2021 11:00 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jan 2021 11:00 PM (IST)
धर्मपरसा में मारपीट के बाद झोपड़ी में लगाई आग
धर्मपरसा में मारपीट के बाद झोपड़ी में लगाई आग

गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के धर्मपरसा गांव में शनिवार की रात दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने लाठी-डंडे व चाकू से हमला कर एक ही परिवार के 11 सदस्यों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने उनकी झोपड़ी में आग लगा दी। आग लगने से झोपड़ी में रखी करीब बीस हजार रुपये मूल्य की संपत्ति भी जलकर राख हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि धर्मपरसा गांव निवासी योंगेंद्र यादव व उनके पड़ोस के लोगों के बीच पूर्व से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान पड़ोस के लोगों ने लाठी-डंडा व चाकू से हमला कर योगेंद्र यादव, बाबू लाल यादव, फूलमती देवी, सुनपति देवी, शारदा कुमारी, अनूप कुमार, देव यादव, हरेन्द्र यादव, प्रदीप कुमार, सुभावती कुमारी सहित 11 लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस घटना के बाद पड़ोस के लोगों ने योगेंद्र यादव की झोपड़ी में आग लगा दी। इस दौरान झोपड़ी में रखा अनाज सहित बीस हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई। घायलों के बयान पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के मशानथाना गांव में रविवार को कर्ज के रूप में दिए गए पैसों को वापस मांगने पर कुछ लोगों ने एक युवक को चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि जादोपुर गांव निवासी मनोज कुमार ने अपने ही गांव के एक युवक को विदेश जाने के लिए कुछ साल पूर्व 80 हजार रूपए कर्ज के रूप में दिया था। इस दौरान रविवार को मनोज कुमार अपने पैसे मांगने के लिए उनके घर पर पहुंचे। जहां पैसे मांगने के विवाद को लेकर गालीगलौच देते हुए आरोपित ने मनोज कुमार को चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना में घायल मनोज कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही इस घटना को लेकर घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी