खेतों में नए प्रयोग कर आमदनी बढ़ा सकते हैं किसान

कुचायकोट प्रखंड के सिपाया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को कार्यशाला लगाकर किसानों को उन्नत तरीके से खेती करने की जानकारी दी गई। कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि किसानों को यदि घाटे की खेती छोड़ आमदनी बढ़ानी है तो उन्हें वैज्ञानिक विधि और आधुनिक तकनीकी अपनानी होगी। खेतों में नए प्रयोगों कर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:30 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 02:15 AM (IST)
खेतों में नए प्रयोग कर आमदनी बढ़ा सकते हैं किसान
खेतों में नए प्रयोग कर आमदनी बढ़ा सकते हैं किसान

कुचायकोट(गोपालगंज) : कुचायकोट प्रखंड के सिपाया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को कार्यशाला लगाकर किसानों को उन्नत तरीके से खेती करने की जानकारी दी गई। कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि किसानों को यदि घाटे की खेती छोड़ आमदनी बढ़ानी है तो उन्हें वैज्ञानिक विधि और आधुनिक तकनीकी अपनानी होगी। खेतों में नए प्रयोगों कर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को खेती से पूर्व मिट्टी की जांच अवश्य करा लेनी चाहिए। जिस क्षेत्र की मिट्टी जिस फसल के लिए उपयुक्त हो वही खेती किसानों को करनी चाहिए। इससे किसानों को खेती में लागत में कमी आएगी तथा उत्पादन ज्यादा होगा। उन्होंने कहा कि मिट्टी में आवश्यकतानुसार ही रासायनिक खादों का प्रयोग करें। जरुरत से ज्यादा रासायनिक खाद खेतों की उर्वरा शक्ति को नुकसान पहुंचाते हैं। कार्यशाला में किसानों को कृषि से संबंधित योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में रामचंद्र प्रसाद, अवधेश कुशवाहा, सुधाकर सिंह, संजय प्रसाद, रामअवध सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी