गोपालगंज में इमरजेंसी वार्ड का किया जा रहा है कायाकल्प : जिलाधिकारी

शुक्रवार को सदर अस्पताल जिलाधिकारी डॉं. नवल किशोर चौधरी ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करते हुए अस्थाई इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों के बारे में सिविल सर्जन से जानकारी लिया। इसके साथ ही इमरजेंसी वार्ड का कायाकल्प करने को लेकर चल रहे कार्य में तेजी लाने का निर्देश सिविल सर्जन को निर्देश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 May 2021 08:58 PM (IST) Updated:Fri, 21 May 2021 08:58 PM (IST)
गोपालगंज में इमरजेंसी वार्ड का किया जा रहा है कायाकल्प : जिलाधिकारी
गोपालगंज में इमरजेंसी वार्ड का किया जा रहा है कायाकल्प : जिलाधिकारी

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : शुक्रवार को सदर अस्पताल जिलाधिकारी डॉं. नवल किशोर चौधरी ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करते हुए अस्थाई इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों के बारे में सिविल सर्जन से जानकारी लिया। इसके साथ ही इमरजेंसी वार्ड का कायाकल्प करने को लेकर चल रहे कार्य में तेजी लाने का निर्देश सिविल सर्जन को निर्देश दिया।

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ऑक्सीजन पाइप लाइन, नए बेड व एसी लगाने का कार्य पिछले कई दिनों से किया जा रहा है। इसके साथ ही इमरजेंसी वार्ड के मुख्य गेट को हाई टेक बनाने का कार्य भी किया जा रहा है। इमरजेंसी वार्ड का रंग रोगन का कार्य भी चल रहा है। इसी बीच सदर शुक्रवार को सदर अस्पताल पहुंचे डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करते हीुए यहां चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी लिया। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का कायाकल्प किया जा रहा है। इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो, इसका पूरा ख्याल स्वास्थ्य कर्मी रख रहे हैं। मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए ऑक्सीजन पाइप लाइन का कार्य इमरजेंसी वार्ड में पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही पांच एसी भी लगाए जा रहे हैं। ताकि मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में इलाज के साथ बेहतर माहौल भी मिल सकें। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. योंगेंद्र महतो, सदर अस्पताल प्रबंधक अमरेंद्र कुमार सिंह सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे। - डीएम ने इमरजेंसी वार्ड का किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

chat bot
आपका साथी