सदर प्रखंड गोपालगंज व सिधवलिया मेंचुनाव प्रचार थमा

गोपालगंज। नौवें चरण में जिले के गोपालगंज व सिधवलिया प्रखंड में शनिवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। इस बीच दोनों प्रखंड के 408 बूथों पर होने वाले मतदान को लेकर मतदान कर्मियों ने प्रखंड मुख्यालयों में बनाए गए डिस्पैच सेंटर पर योगदान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:40 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:40 PM (IST)
सदर प्रखंड गोपालगंज व सिधवलिया मेंचुनाव प्रचार थमा
सदर प्रखंड गोपालगंज व सिधवलिया मेंचुनाव प्रचार थमा

गोपालगंज। नौवें चरण में जिले के गोपालगंज व सिधवलिया प्रखंड में शनिवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। इस बीच दोनों प्रखंड के 408 बूथों पर होने वाले मतदान को लेकर मतदान कर्मियों ने प्रखंड मुख्यालयों में बनाए गए डिस्पैच सेंटर पर योगदान किया। रविवार को मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। 29 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक दोनों प्रखंडों मतदान होगा। मतदान के बाद पोल्ड ईवीएम व मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच थावे स्थित वज्रगृह पर जाया जाएगा। एक व दो दिसंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी।

नौवें चरण में जिला मुख्यालय की सीमा से लगे गोपालगंज के अलावा सिधवलिया में चुनाव प्रचार शनिवार की शाम चार बजे थम गया। इस बीच दोनों प्रखंडों में प्रखंड मुख्यालय में बनाए गए डिस्पैच सेंटर में मतदान कर्मियों ने योगदान किया। इस चरण में विभिन्न पदों के लिए मैदान में डटे ढाई हजार से अधिक प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। दोनों प्रखंड में कुल 2,20,727 मतदाता वोट डाल सकेंगे। गोपालगंज व सिधवलिया प्रखंड में कुल 880 पदों के चुनाव को लेकर नौवें चरण में सूचना प्रकाशित की गई। नामांकन व नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दोनों प्रखंड में कई प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। बावजूद इसके करीब साढ़े सात सौ पदों के लिए ढाई हजार से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। प्रशासनिक स्तर पर 29 नवंबर को दोनों प्रखंडों में होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई है। चुनाव के दौरान तमाम बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध करने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पंचायत राज कार्यालय के अनुसार दोनों प्रखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच इस चरण में दोनों प्रखंड के 408 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए दोनों प्रखंड की सभी 29 पंचायतों को जोन बनाया गया है। इसके साथ ही दोनों प्रखंड में कुल छह सुपर जोन का गठन कर सुपर जोनल पदाधिकारी की तैनाती की गई है।

इनसेट

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी आज करेंगे योगदान

गोपालगंज : गोपालगंज व सिधवलिया प्रखंड में चुनाव कराने के लिए प्रतिनियुक्त सेक्टर, गश्ती दल, जोन व सुपर जोन के दंडाधिकारी रविवार को योगदान करेंगे। प्रखंड मुख्यालय में योगदान करने के बाद वरीय पदाधिकारी इन्हें अंतिम ब्रीफिग देंगे। ब्रीफिग के बाद पेट्रोलिग कम कलेक्टिग पार्टी के दंडाधिकारी ईवीएम कमीशनिग सेंटर से अपने-अपने लिए निर्धारित ईवीएम को प्राप्त करेंगे। इसके बाद मतदान के दिन सोमवार की अहले सुबह करीब पांच बजे तक अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों तक ईवीएम को पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। गोपालगंज व सिधवलिया प्रखंड में चुनाव कराने के लिए 58 सेक्टर दंडाधिकारी, 204 गश्ती दल दंडाधिकारी, 29 जोनल दंडाधिकारी व 06 सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी