गोपालगंज के एक गांव में दो महीने से अपनों के आने की राह देख रही गूंगी महिला

पाखोपाली गांव में भटक कर पहुंच गई थी महिला एक ग्रामीण ने अपने घर में दी है शरण पूर्णिमा गंगा स्नान करने के क्रम में भटकनेकी संभावना।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 09:21 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 09:21 PM (IST)
गोपालगंज के एक गांव में दो महीने से अपनों के आने की राह देख रही गूंगी महिला
गोपालगंज के एक गांव में दो महीने से अपनों के आने की राह देख रही गूंगी महिला

संवाद सूत्र, उचकागांव(गोपालगंज) : उचकागांव थाना क्षेत्र के पाखोपाली गांव में भटक कर पहुंची एक गूंगी महिला दो महीने से किसी अपने के आने की राह देख रही है। इस महिला को इस गांव के सुरेश शर्मा ने अपने घर में शरण दी है। गूंगी होने के कारण वह अपना नाम व पता नहीं बता पा रही है। सुरेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के तीन दिन बाद यह महिला भटककर पाखोपाली गांव पहुंच गई। महिला के पास एक कूकर, टिफिन, बच्चों के खाने के लिए ब्रेड, बिस्किट और नमकीन था। देखकर यह प्रतीत होता है कि महिला किसी के साथ कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने के लिए दाहा नदी किनारे घाट पर आई होगी। वहां घर के लिए सामान तथा बच्चों के लिए खाने का सामान खरीदी होगी। इसके बाद वह भटक कर पाखोपाली गांव आ गईं। अकेली महिला को देखकर उन्होंने अपने घर में उसे शरण दी। उन्होंने बताया कि गूंगी महिला के घर के बारे में पता लगाने के लिए कई बार पुलिस से संपर्क किया गया। लेकिन, महिला के घर का पता नहीं चल सका। ग्रामीण अभी भी इस महिला के घर तथा स्वजनों के बारे में पता करने की कोशिश कर रहे हैं।

भूमि विवाद में मारपीट में दंपती सहित तीन घायल गोपालगंज : सिधवलिया थाना क्षेत्र के शेर गांव में भूमि विवाद में कुछ लोगों ने दंपती सहित एक ही परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल गुल मोहम्मद अंसारी के अलावा उनकी पत्नी व पुत्री को इलाज के लिए सिधवलिया पीएचसी में भर्ती कराया गया है। गुल मोहम्मद अंसारी के बयान पर घटना की थाने में दर्ज प्राथमिकी में इसी गांव के शौकत साई सहित आठ लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी