गोपलागंज में अपने घर देवरिया लौट रहे दो युवकों को नशाखुरानों ने लूटा

दोनों युवकों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज राजेंद्र बस स्टेंड में घटना को दिया गया अंजाम पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 10:18 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 10:18 PM (IST)
गोपलागंज में अपने घर देवरिया लौट रहे दो युवकों को नशाखुरानों ने लूटा
गोपलागंज में अपने घर देवरिया लौट रहे दो युवकों को नशाखुरानों ने लूटा

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : शहर में सक्रिय नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों ने बाहर से घर लौट रहे दो युवकों को अपना शिकार बना लिया। दोनों युवकों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनके पास मौजूद सभी सामान लूट कर नशाखुरानी गिरोह के सदस्य फरार हो गए। गुरुवार की सुबह शहर के राजेंद्र बस स्टैंड में बेहोशी की हालत में पड़े दोनों युवकों को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि जिले के सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सहारनपुर गांव निवासी 32 वर्षीय मंसूर मियां बाहर काम करता है। यह अपने घर लौटने के लिए ट्रेन से सिवान पहुंचा। वहां से यह बस से बुधवार की रात गोपालगंज शहर पहुंचा। इसके साथ एक और युवक बस से शहर के राजेंद्र बस स्टैंड पर उतरा। शहर के पहुंचने के बाद दोनों युवक अपने घर जाने के लिए बस का इंतजार करने लगे। तभी नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों ने दोनों युवकों को झांसे में ले लिया। दोनों युवकों को नशीला पदार्थ खिलाफ कर इनके पास मौजूद सभी सामान व रुपये लूट कर नशा खुरानी गिरोह के सदस्य फरार हो गए। गुरुवार की सुबह राजेंद्र बस स्टैंड में बेहोशी की हालत में पड़े दोनों युवकों को देखकर कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मंसूर मियां को होश में आने पर पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। दूसरे युवक के बेहोशी की हालत में होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस दूसरे युवक के होश में आने का इंतजार कर रही है।

chat bot
आपका साथी