गोपालगंज में नाली का कचरा सड़क पर, लोगों में आक्रोश

मीरगंज नगर में सड़कों किनारे हर साल विकास के नाम पर नाली बनाने का चल रहा खेल लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नगर के रजिस्ट्री कार्यालय जाने वाली सड़क किनारे बनाई गई नाली को फिर से बनाने के लिए नाली को बंद कर नगर पंचायत के नाली के कचरे को सड़क पर छोड़ दिया गया है। यह कचरा सड़क पर फैल जाने से इस सड़क से आना जाना कठिन हो गया है। इस सड़क पर लोग आवागमन को लेकर परेशानी झेल रहे हैं। जिससे लोगों के आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 09:47 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 09:47 PM (IST)
गोपालगंज में नाली का कचरा सड़क पर, लोगों में आक्रोश
गोपालगंज में नाली का कचरा सड़क पर, लोगों में आक्रोश

हथुआ(गोपालगंज) : मीरगंज नगर में सड़कों किनारे हर साल विकास के नाम पर नाली बनाने का चल रहा खेल लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नगर के रजिस्ट्री कार्यालय जाने वाली सड़क किनारे बनाई गई नाली को फिर से बनाने के लिए नाली को बंद कर नगर पंचायत के नाली के कचरे को सड़क पर छोड़ दिया गया है। यह कचरा सड़क पर फैल जाने से इस सड़क से आना जाना कठिन हो गया है। इस सड़क पर लोग आवागमन को लेकर परेशानी झेल रहे हैं। जिससे लोगों के आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

मीरगंज नगर का रजिस्ट्री कार्यालय रोड नगर की मुख्य सड़कों में से एक है। इस सड़क के किनारे रजिस्ट्री कार्यालय, बिस्कोमान भवन, जिला परिषद का अतिथिगृह, आधा दर्जन निजी चिकित्सालय, भारतीय जीवन बीमा कार्यालय है। मीरगंज थाना भी इस सड़क से होकर लोग आते जाते हैं। सरकारी कार्यालय तथा निजी अस्पताल होने से इस सड़क पर हमेशा चहल पहल रहती है। लेकिन अब इस सड़क से होकर आना जाना वाले लोग परेशानी झेल रहे हैं। नगर पंचायत ने नाली बनाने के लिए पहले से बनी नाली को बंद कर दिया है। बंद की गई नाली का कचरा निकाल का सड़क पर रख दिया गया है। जिससे इस सड़क पर नाली का कचरा फैल गया है। स्थानीय लोग बताते हैं कि पिछले साल ही इस सड़क के किनारे नाली बनाई गई थी। अब फिर से इसी सड़क के किनारे नाली बनाई जा रही है। बार-बार विकास के नाम पर एक ही सड़क किनारे नाली बनाने का चल रहा खेल मुसीबत का कारण बन गया है। लोगों ने कहा कि नगर पंचायत को नाली का कचरा सड़क से हटाने के लिए कई बार कहा गया। लेकिन नगर पंचायत सड़क पर फैला गए नाली के कचरे से लोगों को हो रही परेशानी की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। जिससे लोगों के आक्रोश बढ़ने लगा है।

नगर पंचायत की चेयरमैन मोहिता कुमारी ने कहा कि इस मुख्य सड़क जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए नाली को ठीक किया जा रहा है। सड़क पर रखे गए कचरे को जल्द हटाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी