मछली मारने के लिए लगाए गए जाल में फंसा अजगर

संवाद सूत्र उचकागांव(गोपालगंज) उचकागांव प्रखंड की बैरिया दुर्ग पंचायत में पकड़ी गांव के समीप शामपुर-फुलवरिया मुख्य पथ पर पुल के पास मछली मारने के लिए लगाए गए जाल में एक सात फीट लंबा अजगर फंसा गया। ग्रामीणों ने जाल को निकाला तो उसमें मछली की जगह अजगर फंसा देख भाग खड़े हुए। कुछ देर बाद जाल में अजगर फंसने की बात आसपास के गांवों में फैल गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 07:29 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 07:29 PM (IST)
मछली मारने के लिए लगाए गए जाल में फंसा अजगर
मछली मारने के लिए लगाए गए जाल में फंसा अजगर

संवाद सूत्र, उचकागांव(गोपालगंज) : उचकागांव प्रखंड की बैरिया दुर्ग पंचायत में पकड़ी गांव के समीप शामपुर-फुलवरिया मुख्य पथ पर पुल के पास मछली मारने के लिए लगाए गए जाल में एक सात फीट लंबा अजगर फंसा गया। ग्रामीणों ने जाल को निकाला तो उसमें मछली की जगह अजगर फंसा देख भाग खड़े हुए। कुछ देर बाद जाल में अजगर फंसने की बात आसपास के गांवों में फैल गई। देखते ही देखते अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने जाल में अजगर फंसने की सूचना उचकागांव थानाध्यक्ष को दी है। ग्रामीण वन विभाग की टीम के आने को इंतजार कर रहे हैं।

बताया जाता है कि शामपुर बाजार से पकड़ी श्रीकांत गांव जाने वाले मुख्य पथ पर पुल के पास कुछ ग्रामीणों ने मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया था। सोमवार की सुबह इस जाल में मछली की जगह सात फीट लंबा अजगर फंसा मिला। ग्रामीणों ने जाल को निकाला तो उसमें अजगर फंसा देखकर वे भाग गए। बाद में इस बात की जानकारी होने पर अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने जाल में अजगर फंसने की सूचना थानाध्यक्ष को दे दी है।

chat bot
आपका साथी