गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

वाल्मीकिनगर बराज से पानी छोड़े जाने का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। पिछले 12 घंटे में वाल्मीकिनगर बराज से 2.26 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने जाने से गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। जिससे देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है। पदाधिकारी गंडक नदी के जलस्तर के साथ ही तटबंध की स्थिति पर नजर बनाए गए हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 04:51 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 04:51 PM (IST)
गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट
गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

गोपालगंज। वाल्मीकिनगर बराज से पानी छोड़े जाने का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। पिछले 12 घंटे में वाल्मीकिनगर बराज से 2.26 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने जाने से गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। जिससे देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है। पदाधिकारी गंडक नदी के जलस्तर के साथ ही तटबंध की स्थिति पर नजर बनाए गए हुए हैं। गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दियारा इलाके के निचले इलाके के गांवों के ग्रामीण भी सतर्क हो गए हैं। वे बाढ़ जाने की स्थिति को देखते हुए अपना सामान समेटने लगे हैं।

नेपाल के तराई इलाकों में भारी बारिश को लेकर जल संसाधन विभाग ने तीन दिन का अलर्ट जारी किया है। इस बीच नेपाल के तराई इलाके में बारिश होने के साथ ही वाल्मीकिनगर बराज से गंडक नदी में पानी छोड़े जाने कर सिलसिला फिर तेज गया है। मंगलवार की रात वाल्मीकिनगर बराज से 1.08 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके 12 घंटे के अंदर बुधवार की सुबह वाल्मीकिनगर बराज से फिर 1.18 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। मंगलवार की रात छोड़ा गया पानी बुधवार को जिले से होकर गुजरने से गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। जिसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। गंडक नदी के तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही पदाधिकारी गंडक नदी के जलस्तर पर नजर रख रहे हैं। इसी बीच बुधवार को बुधवार को मांझा प्रखंड़ के सीओ शाहिद अख्तर ने प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीओ ने गौसिया पंचायत से लेकर पुरैना पंचायत तक सारण तटबंधों का जायजा लिया। सीओ ने बताया कि सारण तटबंधों पर कुछ जगहों पर रैनकोट होने से दरार पड़ गया है। दरार को भरने का काम बुधवार को विभाग द्वारा कराया जा रहा है। तटबंध की की निगरानी में होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। नदी में नाव की परिचालन भी शुरू किया गया है। दूसरी तरफ जिलाधिकारी अरशद अजीज के निर्देश पर एडीएम पिकी कुमारी तथा सदर सीओ विजय सिंह ने भी तटबंधों को निरीक्षण किया। मसानथाना, पतहरा, मेंहंदियां आदि गांवों के समीप स्थित तटबंधों का निरीक्षण करने के बाद सीओ ने बताया कि तटबंधों के आस-पास के गांवों के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। तटबंधों में किसी तरह के रिसाव होने की सूचना तुरंत प्रशासन को देने का अपील की गई है। उधर बैकुंठपुर प्रखंड के दियारा इलाके में भी प्रशासनिक स्तर पर तटबंधों की निगरानी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी