गोपालगंज में दहेज के लिए महिला की हत्या कर शव फंदे से लटकाया

विजयीपुर थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में विवाहित एक महिला की दहेज में मोटरसाइकिल तथा नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर उसके पति सहित तीन लोगों ने मिलकर हत्या कर दी तथा शव को फंदे से लटका दिया। घटना को अंजाम देने के बाद मृत महिला के ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। घटना को लेकर मृत महिला की भाभी के बयान पर विजयीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 09:22 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 09:34 PM (IST)
गोपालगंज में दहेज के लिए महिला की हत्या कर शव फंदे से लटकाया
गोपालगंज में दहेज के लिए महिला की हत्या कर शव फंदे से लटकाया

संवाद सूत्र, विजयीपुर (गोपालगंज) : विजयीपुर थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में विवाहित एक महिला की दहेज में मोटरसाइकिल तथा नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर उसके पति सहित तीन लोगों ने मिलकर हत्या कर दी तथा शव को फंदे से लटका दिया। घटना को अंजाम देने के बाद मृत महिला के ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। घटना को लेकर मृत महिला की भाभी के बयान पर विजयीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें तीन लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के बड़का टोला मालाबारी गांव के उमाशंकर प्रजापित की बहल अनिता देवी की शादी विजयीपुर थाना क्षेत्र के परसौनी गांव के राजनाथ प्रजापति के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर अनिता को उसके ससुराल के लोगों ने दहेज में मोटरसाइकिल तथा नकदी के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद दोनों पक्ष के बीच पंचायती हुई। लेकिन समस्या का सामधान नहीं हुआ। इसी बीच अनिता की उसके ससुराल के लोगों ने गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को पंखे से लटका दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अनिता के पति व अन्य ससुराल के लोग घर छोड़कर फारर हो गए। घटना को लेकर मृत महिला की भाभी दुर्गावती देवी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें राजनाथ प्रजापति सहित तीन लोगों को आरोपित बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी