अपराधियों ने महिला की गला रेतकर हत्या कर शव को बांध पर फेंका

गोपालगंज अपराधियों ने एक महिला की गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को जादोपुर थाना क्ष

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Jun 2021 11:18 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jun 2021 11:18 PM (IST)
अपराधियों ने महिला की गला रेतकर हत्या कर शव को बांध पर फेंका
अपराधियों ने महिला की गला रेतकर हत्या कर शव को बांध पर फेंका

गोपालगंज : अपराधियों ने एक महिला की गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को जादोपुर थाना क्षेत्र के दियारा इलाके के भगवानपुर गांव के समीप गंडक नदी के किनारे बांध पर फेंक दिया। बुधवार की सुबह एक पुल के समीप बांध पर महिला का शव पड़ा देखकर सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर चार पहिया वाहन के पहिया के निशान मिले हैं। पुलिस का अनुमान है कि महिला की कहीं और हत्या कर शव को वाहन में लाकर यहां फेंक दिया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि बुधवार की सुबह भगवानपुर गांव के समीप एक पुल की तरफ गए कुछ ग्रामीणों ने पुल के पास गंडक नदी के बांध पर एक महिला का शव पड़ा देखा। इस महिला की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी थी। महिला का शव बांध पर पड़े होने की जानकारी मिलते ही दियारा इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 26 साल की यह महिला भूरे रंग का सूट व काले रंग का सलवार पहनी थी। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर जादोपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह के साथ पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला का शव जहां से बरामद किया गया है , वहां काफी मात्रा में खून जमीन पर गिरा था। घटनास्थल पर चार पहिया वाहन के पहिया के निशान भी पड़े थे, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की कहीं और हत्या करने के बाद वाहन से शव को बांध पर लाकर फेंक दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

chat bot
आपका साथी