महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही साख सहयोग समिति : मंत्री

जागरण संवाददाता गोपालगंज शहर के कैथवलिया वार्ड संख्या सात स्थित सामुदायिक भवन परिसर में न

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 11:55 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 11:55 PM (IST)
महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही  साख सहयोग समिति : मंत्री
महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रही साख सहयोग समिति : मंत्री

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : शहर के कैथवलिया वार्ड संख्या सात स्थित सामुदायिक भवन परिसर में नगर परिषद कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड की रविवार को आम सभा का आयोजन किया गया। सूबे के खान व भूतत्व मंत्री जनक राम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान खान व भूतत्व मंत्री ने नगर परिषद कृषि साख सहयोग समिति के द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्य की चर्चा करते हुए कहा कि नगर परिषद कृषि साख सहयोग समिति की ओर से महिलाओं को सशक्त बनाने के दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की मदद भी नगर परिषद कृषि सहयोग समिति ने बेहतर कार्य किया। आम सभा के दौरान नगर परिषद कृषि सहयोग समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि 50 स्वयं सहायता समूह का गठन कर 750 महिलाओं को मजबूत व सशक्त बनाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद कृषि सहयोग समिति काफी मुनाफे में चल रही है। कर्मियों की सच्ची लगन व सदस्यों की निष्ठा के कारण आज 57.71 लाख के मुनाफा में चल रही है। इस मौके पर भाजपा नेता हरिनारायण सिंह, रमेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, नवी मोहम्म्द, संदीप कुमार सिंह, सुनील कुमार साह, प्रभुनाथ दुबे के अलावे कई नेता व आम लोग मौजूद थे।

मंत्री ने किया कटेया प्रखंड के कई विद्यालयों का निरीक्षण

संवाद सूत्र, कटेया (गोपालगंज) : बिहार सरकार के मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार ने रविवार को प्रखंड के कई हाई स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति का भी गठन किया। रविवार को भोरे विधानसभा क्षेत्र के विधायक और बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार विद्यालयों के निरीक्षण को पहुंचे। उन्होंने हाई स्कूलों के निरीक्षण के क्रम में पंचायत के विकास को लेकर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने प्रखंड के बेलही हाई स्कूल, खुरहुरिया हाई स्कूल, कटेया कन्या उच्च विद्यालय, गौरा हाई स्कूल एवं बगही हाई स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मंत्री ने विद्यालयों का दशा और सुधारने का निर्देश जारी किया। इस बीच मंत्री की मौजूदगी में कई विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इस बीच खुरहुरिया हाई स्कूल में मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री के पहुंचने पर विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर जदयू जदयू नेता मनोज तिवारी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि आनंद मिश्रा, विश्वरंजन स्वरूप पाठक, जितेंद्र दुबे, कृष्ण रंजन स्वरूप पाठक सहित दर्जनों भाजपा एवं जदयू के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी