वरीय नेताओं की मौजूदगी में आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

गोपालगंज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा व बिहार प्रदेश के प्रभारी भक्त चरण दास की म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Jan 2021 11:18 PM (IST) Updated:Sun, 31 Jan 2021 11:18 PM (IST)
वरीय नेताओं की मौजूदगी में आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता
वरीय नेताओं की मौजूदगी में आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता

गोपालगंज : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा व बिहार प्रदेश के प्रभारी भक्त चरण दास की मौजूदगी में रविवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरीय नेताओं की मौजूदगी में जोरदार हंगामा कर एक दूसरे के विरुद्ध दोषारोपण करने लगे तथा पार्टी के वरीय नेताओं पर पक्षपात करने तथा दूसरे दल के नेताओं के टिकट देने का आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक जिला परिसदन में आयोजित की गई थी। पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के अलवा बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास सहित कई नेता पटना से बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे। बैठक प्रारंभ होने के साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ता वरीय कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में एक दूसरे से उलझ गए तथा पार्टी के वरीय नेताओं पर जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने का आरोप लगाने लगे। इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव के समय पार्टी के नेताओं को टिकट देने के बदले दूसरे दल से आने वाले नेताओं को तरजीह देने का आरोप लगाया। हंगामा के बीच गत विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों ने भी कार्यकर्ताओं पर चुनाव के दौरान साथ नहीं देने का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों पक्ष के आरोप-प्रत्यारोप की वजह से बैठक में हंगामा शुरु हो गया और कार्यकर्ता बैठक छोड़कर जाने लगे। हंगामा के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास भी मौजूद रहे। हंगामे के बाद बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में सही लोगों को टिकट नहीं मिला। जिसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है और गोपालगंज के कार्यकर्ता नाखुश हैं। उन्होंने कहा कि तीन महीने के अंदर पार्टी तमाम समस्याओं का समाधान करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी जिले की स्थिति पर नजर रख रही है। बैठक में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। किसानों की समस्याओं को देखने वाला कोई नहीं : भक्त चरण दास

जिले के दौरे पर पहुंचे बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास ने कहा कि बिहार में किसानों के साथ ही युवा वर्ग की समस्याओं को देखने वाला कोई नहीं है। पार्टी जिला स्तर पर किसानों से लेकर तमाम लोगों की समस्याओं को देख रही है। उन्होंने कहा कि आज बेरोजगार नौजवानों को काम नहीं मिल रहा है। किसानों को गन्ना व उनके उपज का दाम नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज को दबाने का कार्य किया जा रहा है। यह देश के लिए खतरनाक है। बिहार की जनता के सवाल पर पार्टी लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि तीन माह के अंदर पार्टी जिला स्तर पर संगठन को मजबूत बनाकर किसानों व युवाओं की लड़ाई लड़ने का कार्य करेगी।

chat bot
आपका साथी