कलेक्ट्रेट में सीएम ने की विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा

गोपालगंज जल जीवन व हरियाली यात्रा के दौरान शुक्रवार को बरौली प्रखंड के देवापुर में आयोजित कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 12:34 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:13 AM (IST)
कलेक्ट्रेट में सीएम ने की विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा
कलेक्ट्रेट में सीएम ने की विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा

गोपालगंज : जल, जीवन व हरियाली यात्रा के दौरान शुक्रवार को बरौली प्रखंड के देवापुर में आयोजित कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री कई विभाग के प्रधान सचिव व सचिव स्तर के अधिकारियों के अलावा गोपालगंज व सिवान जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कई विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यों को तेजी से पूर्ण करने की दिशा में दिशानिर्देश जारी किया।

देवापुर में जल जीवन हरियाली जागरुकता सम्मेलन को संबोधित करने के बाद वहां से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक प्रारंभ की। समीक्षा बैठक में कई विभागों के सचिव के अलावा गोपालगंज तथा सिवान जिले के डीएम, एसपी, एडीएम तथा उप विकास आयुक्त मौजूद रहे। करीब दो घंटे तक चली बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कई विभागों के कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। विशेष तौर पर जल, जीवन व हरियाली अभियान के अलावा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के कार्यों की वर्तमान स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री ने जानकारी प्राप्त की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कई विभागों को कार्य को और तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक के लिए मुख्यमंत्री तथा अधिकारियों के कलेक्ट्रेट में प्रवेश के बाद आम लोगों को कलेक्ट्रेट के अंदर जाने पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई। जिसके कारण अपने कार्य के लिए कलेक्ट्रेट व अनुमंडल कार्यालय आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इनसेट

कलेक्ट्रेट पथ मे चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रही रोक

गोपालगंज : मुख्यमंत्री के जिले में आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर शुक्रवार की सुबह से ही काफी सख्ती बरती गई। सुबह के आठ बजे से ही कलेक्ट्रेट पथ में किसी भी चारपहिया वाहन के आने व जाने पर पूर्ण रूप से रोक रही। इस अवधि में न्यायिक पदाधिकारियों के अलावा पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों को ही अपने वाहनों को इस पथ में लाने की अनुमति दी गई। न्यायालय के पश्चिमी गेट के समीप बनाए गए ड्रॉप गेट के आगे डाकघर चौक की ओर से आने वाले वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी गई। ऐसे में न्यायालय से लेकर स्टेट बैंक चौक की ओर जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

इनसेट

सुबह से ही बरती गई अतिरिक्त सुरक्षा

गोपालगंज : मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शुक्रवार को सुबह से ही अतिरिक्त सुरक्षा बरती गई। इस दौरान शहर के हजियापुर चौक से लेकर थाना चौक तथा थाना चौक से लेकर डाकघर चौक पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था। अलावा इसके विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस पदाधिकारी से लेकर दंडाधिकारी तक तैनात दिखे। शहर के वीएम इंटर कॉलेज के मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर भी सीएम की सुरक्षा में जवान तैनात रहे।

इनसेट

एक दिन पूर्व से ही रहा सफाई पर जोर

गोपालगंज : शुक्रवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर नगर परिषद एक दिन पूर्व से ही सतर्क दिखा। गुरुवार से ही शहर के प्रमुख पथों के किनारे सफाई में जवान तैनात दिखे। शुक्रवार की सुबह छह बजे से ही जवान हजियापुर चौक से लेकर पूरे शहर की सफाई में लगे दिखे। इस बीच मुख्य पथ के किनारे मौजूद नालों में ब्लीचिग पाउडर आदि का छिड़काव का कार्य किया गया।

chat bot
आपका साथी