बच्चों ने निकाली झांकी, जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

जागरण संवाददाता गोपालगंज शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री ला

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 11:35 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 11:35 PM (IST)
बच्चों ने निकाली झांकी, जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
बच्चों ने निकाली झांकी, जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद कर नमन किया गया। मुख्य कार्यक्रम शहर के सर्किट हाउस परिसर में आयोजित किया गया। सांसद डा. आलोक कुमार सुमन, निवर्तमान विधान पार्षद आदित्य नारायण पाण्डेय, जिलाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी, पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार, सदर एसडीओ उपेंद्र पाल, नगर परिषद के मुख्य पार्षद हरेंद्र चौधरी सहित कई अधिकारियों ने सर्किट हाउस परिसर में बने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने मनमोहक झांकियां निकाली। जिसे देखकर डीएम तथा सांसद ने बच्चों को मेडल देकर उनका हौसला बढ़ाया। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह भी शामिल रहे। दूसरी तरफ राजद जिला कार्यालय में राजद कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जदयू जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजय चौहान, जिला प्रवक्ता आदित्य शंकर शाही ने कार्यकर्ताओं के साथ महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। कांग्रेस जिला कार्यालय में भी महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। शहर के महेंद्र महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने महात्मा गांधी तथा देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई। कार्यक्रम में कार्यक्रम पदाधिकारी डा. कुमार पंकज सहित तमाम छात्र व छात्राएं मौजूद रहीं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर जिला संयोजक अनीश कुमार, सन्नी कुमार, रौशन कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी