दोस्तों के साथ खेल रहा बच्चा पोखरे में गिरा, पानी में डूबने से मौत

गोपालगंज थाना क्षेत्र के शेर धानुक टोली में दोस्तों के साथ खेल रहा एक बच्चा पोखरे में गिर गया। जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 08:36 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:17 AM (IST)
दोस्तों के साथ खेल रहा बच्चा पोखरे में गिरा, पानी में डूबने से मौत
दोस्तों के साथ खेल रहा बच्चा पोखरे में गिरा, पानी में डूबने से मौत

गोपालगंज : थाना क्षेत्र के शेर धानुक टोली में दोस्तों के साथ खेल रहा एक बच्चा पोखरे में गिर गया। जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बच्चे की मौत से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। स्वजनों के चित्कार से ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।

बताया जाता है कि शेर धानुक टेाली गांव निवासी बलिराम साह का पुत्र दस वर्षीय शुभम कुमार गांव के अन्य बच्चों के साथ गांव में स्थित एक पोखरे के पास खेल रहा था। खेल-खेल के दौरान ही अचानक शुभम पोखरे में गिर गया। जिससे पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। बच्चों से इस घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसी सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बच्चे की मौत से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

chat bot
आपका साथी