हाईवे पर बस ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत

गोपालगंज। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 27 पर महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के समीप एक तेज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 06:46 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 06:46 PM (IST)
हाईवे पर बस ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत
हाईवे पर बस ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत

गोपालगंज। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 27 पर महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार बस ने दो युवकों को रौंद दिया। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इधर दुर्घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग हाईवे पर जमा हो गए तथा सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। जानकारी के अनुसार महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बरहिमा नोनिया टोली गांव का गोविद कुमार उर्फ छिलू महतो घर से सामान खरीदने के लिए रविवार की शाम बरहिमा मोड़ पर आया था। सामान खरीदने के बाद वह एक अन्य युवक अखिलेश महतो के साथ एनएच 27 को पार कर रहा था। इसी बीच सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार से दिल्ली से आ रही एक बस से दोनों युवकों को रौंद दिया। इस घटना में गोविद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में अखिलेश महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग हाईवे किनारे जमा हो गए तथा दुर्घटना में मृत युवक के परिवार के लोगों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सड़क को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। घटना की सूचना मिलने के बाद सिधवलिया थानाध्यक्ष रंजीत पासवान दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा उग्र लोगों को समझाकर शांत कराया।

chat bot
आपका साथी