बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही भाजपा : मंत्री

भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब के सपनों को साकार करने का काम कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ता बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलकर समाज में सामाजिक समरसता कायम करने का काम कर रहे हैं। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित विचार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री जनक राम ने कहा कि बाबा साहेब के विचार राष्ट्रवादी थे। देश सर्वोपरि मानकर वे काम करते थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:21 PM (IST)
बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही भाजपा : मंत्री
बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही भाजपा : मंत्री

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब के सपनों को साकार करने का काम कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ता बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलकर समाज में सामाजिक समरसता कायम करने का काम कर रहे हैं। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित विचार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री जनक राम ने कहा कि बाबा साहेब के विचार राष्ट्रवादी थे। देश सर्वोपरि मानकर वे काम करते थे। भाजपा भी राष्ट्रवादी विचारों को लेकर काम करती है। बाबा साहब ने जो संविधान बनाया उसमें देश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को जीवंत करने का काम किया।

उन्होंने कहा कि समाज में सबको बराबरी का हक मिले, सब का मान सम्मान हो सबके लिए समान नागरिक संहिता बने, कश्मीर से धारा 370 हटनी चाहिए। ऐसा बाबा साहेब चाहते थे। भाजपा भी बाबा साहब के विचारों पर ही काम करते हुए कश्मीर से धारा 370 हटाने का काम किया। समान नागरिक संहिता की वकालत भी भाजपा कर रही है। मंत्री जनक राम ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने या दूसरे दलों ने बाबा साहब को केवल भुनाने का काम किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने किया। इसके पूर्व कार्यक्रम के संयोजक सुदामा मांझी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश सहनी, ब्रह्मानंद राय, रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, मार्कंडेय राय शर्मा , संजीत राम, राकेश भारती, हरिनारायण सिंह, उमेश प्रधान, नंदजी राम मुसाफिर माझी, जोगेंद्र नाथ, प्रदीप धनराज, प्रकाश लाल मौजूद थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खनन मंत्री का जोरदार स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी