लोभ-लालच त्याग कर देश की सेवा कर रही भाजपा : मंत्री

गोपालगंज लोभ व लालच का त्यागकर देश भक्ति एवं देश सेवा करने का भाजपा कार्य करती है। हम भा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 09:18 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 09:18 PM (IST)
लोभ-लालच त्याग कर देश की सेवा कर रही भाजपा : मंत्री
लोभ-लालच त्याग कर देश की सेवा कर रही भाजपा : मंत्री

गोपालगंज : लोभ व लालच का त्यागकर देश भक्ति एवं देश सेवा करने का भाजपा कार्य करती है। हम भाजपाइयों को पद की लालच व लोभ नहीं रहती है। भाजपा में आत्म शक्ति एवं देश भक्ति कूट-कूट कर भरी है। हम देश के लिए मरते है। गुरुवार को सिधवलिया प्रखंड मुख्यालय में आयोजित भाजपा मंडल की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए सूबे के भूतत्व एवं खान मंत्री जनक राम ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार करने का कार्य भाजपा कर रही है।

मंत्री ने कहा कि इनका सपना दलितों, महादलितों, अनुसूचित जाति व पिछड़े समाज के लोगों को आगे बढ़ाने का का था। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा वंशवाद एवं जातिवाद की राजनीति नहीं करती। उन्होंने कहा कि महागठबंधन वंशवाद एवं विशेषकर जातिवाद की राजनीति करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी नहीं हारे हैं, कार्यकर्ता हारे हैं। जिस गलती में सुधार अति आवश्यक है। उन्होंने आयुष्मान हेल्थ कार्ड योजना, उज्ज्वला योजना, आवास योजनाओ को आम लोगों तक पहुंचाने एवं अनुसूचित जाति के लोगो को भाजपा से जोड़ने की अपील की। पूर्व विधायक व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने कहा कि लोग कहते हैं कि किसी पार्टी के वरीय नेता के मर जाने से पार्टी टूट जाती है। लेकिन भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें एक नेता मरता है तो दूसरा पैदा ले लेता है। इसलिए पार्टी को बूथ स्तर पर शक्ति केंद्र का सत्यापन कर पुनर्गठन अत्यावश्यक है। उन्होंने विधानसभा चुनाव की हार की समीक्षा करते हुए कहा कि लोग कहते हैं कि मैं दूसरे जगह जाकर राजनीति करूंगा। लेकिन वे लोग भूल जाएं। मैं जबतक जिदा रहूंगा, बैकुंठपुर की राजनीति करूंगा। चुनाव भी यहीं से लड़ने का कार्य करूंगा। इस मौके पर आदित्य नारायण पांडेय ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया व घर घर जनता तक पहुंचाने की अपील की। बैठक में मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह, जिला प्रभारी अशोक सिंह, राजू चौबे, शुभ नारायन सिंह, मुखिया विनय यादव, अजय राय, व्यास सिंह, श्याम नंदन सिंह यादव, गोल्डन सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी