दहेज के लिए की गई थी बबली पाठक की हत्या, आरोपित पति गिरफ्तार

गोपालगंज शहर के अधिवक्ता नगर में बबली पाठक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या नहीं की थी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 11:20 PM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 11:20 PM (IST)
दहेज के लिए की गई थी बबली पाठक की हत्या, आरोपित पति गिरफ्तार
दहेज के लिए की गई थी बबली पाठक की हत्या, आरोपित पति गिरफ्तार

गोपालगंज : शहर के अधिवक्ता नगर में बबली पाठक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या नहीं की थी। बल्कि दहेज के लिए उनकी हत्या कर शव को फंदा से लटका दिया गया था। इस घटना को लेकर मृतका के पिता ने अपनी बेटी के पति सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

दरभंगा जिले के बहेरा थाना क्षेत्र के आटोर निवासी शंकर ठाकुर की पुत्री बबली की शादी शहर के अधिवक्ता नगर निवासी राजीव रंजन पाठक के साथ हुई थी। रविवार को बबली पाठक का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था, तब यह मामला आत्महत्या का लग रहा था। लेकिन अब इसमें नया मोड़ आ गया है। बबली पाठक ने आत्महत्या नहीं किया था, बल्कि उनकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया था। इस घटना को लेकर मृतका के पिता शंकर ठाकुर ने अपनी दहेज के लिए अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए अपनी बेटी के पति राजीव रंजन पाठक, ससुर विश्वनाथ पाठक सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि एक लाख रुपये दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित राजीव रंजन को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है।

chat bot
आपका साथी