गोपालगंज के लोगों से पूछे मुख्यमंत्री, खाना कैसा बना है, टेस्ट ठीक है न, कोई परेशानी तो नहीं है

मुख्यमंत्री ने कम्युनिटी किचन व आइसोलेशन सेंटर का किया वर्चुअल निरीक्षण भोजन करने वाले असहाय लोगों से की बात मरीजों से जाना उनका हाल।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 09:27 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 09:31 PM (IST)
गोपालगंज के लोगों से पूछे मुख्यमंत्री, खाना कैसा बना है, टेस्ट ठीक है न, कोई परेशानी तो नहीं है
गोपालगंज के लोगों से पूछे मुख्यमंत्री, खाना कैसा बना है, टेस्ट ठीक है न, कोई परेशानी तो नहीं है

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : कैसा बना है खाना, टेस्ट ठीक है न, कोई परेशानी तो नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बोले गए से ये शब्द कम्युनिटी किचन में भोजन करने पहुंचे गरीब असहाय लोगों तथा हथुआ में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में रह रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के दिलों को छू गया। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहर के शिक्षा विभाग परिसर में बने कम्युनिटी किचन तथा हथुआ में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर का वर्चुअल निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रिक्शा चालक रमेश राम सहित अन्य लोगों से कम्युनिट किचन में मिल रहे खाने के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही आइसोलेशन सेंटर में भर्ती मरीजों से बात कर उनका हाल जाना।

सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कम्यूनिटी किचन तथा आइसोलेशन सेंटर का वर्चुअल निरीक्षण करने को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी। मुख्यमंत्री के वर्चुअल निरीक्षण करने को लेकर कम्युनिटी किचन में भोजन करने आने वाले गरीब असहाय लोगों के साथ ही आइसोलेशन सेंटर में रह कर अपना इलाज करा रहे कोरोना संक्रमित लोगों में उल्लास दिखा। तय समय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहर के जिला शिक्षा कार्यालय परिसर में स्थित बुनियादी बुनियादी विद्यालय में चल रहे कम्युनिटी किचेन का वर्चुअल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पहले डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी से कम्युनिटी किचेन के बारे में जानकारी लिया। डीएम ने यहां की गई व्यवस्था के बारे पूरी जानकारी दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कम्युनिटी किचेन का वर्चुअल निरीक्षण करा शुरू किया। उन्होंने यहां बन रहे भोजन तथा साफ सफाई की जांच किया। मुख्यमंत्री ने भोजन कराने आए असहाय गरीब लोगों से बात कर उनसे यहां के मिलने वाले भोजन व उसके टेस्ट के बारे में पूछा। इस दौरान डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार को बताया कि कम्युनिटी किचेन में प्रवेश करने बाद सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा भोजन करने आने वाले लोगों की कोरोना जांच किया जाता है। उसके बाद उनका नाम व पता लिखने के बाद उन्हें भोजन कराया जाता है। निरीक्षण के समय एसपी आनंद कुमार, सदर एसडीओ उपेंद्र पाल, एसडीपीओ नरेश पासवान, बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर, सीओ विजय कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इनसेट

आइसोलेशन सेंटर में भर्ती महिला मरीज से सीएम ने की बात

गोपालगंज : शहर में बने कम्युनिटी किचेन का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हथुआ में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर का वर्चुअल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इस आइसोलेशन सेंटर में रह कर अपना इलाज करा रहीं एक महिला मरीज से सीएम ने बात कर यहां इलाज तथा खाने पीने की व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया। हथुआ एसडीओ अनिल कुमार रमण ने मुख्यमंत्री को आइसोलेशन सेंटर में की गई हर व्यवस्था के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दिया।

chat bot
आपका साथी