छूट मिलने के बाद खुलीं सभी दुकानें, शहर में बढ़ी चहल पहल

गोपालगंज अनलाक-5 के बीच शहर में गुरुवार को चहल पहल बढ़ गई है। करीब सवा दो महीनों के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 11:50 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 11:50 PM (IST)
छूट मिलने के बाद खुलीं सभी दुकानें, शहर में बढ़ी चहल पहल
छूट मिलने के बाद खुलीं सभी दुकानें, शहर में बढ़ी चहल पहल

गोपालगंज : अनलाक-5 के बीच शहर में गुरुवार को चहल पहल बढ़ गई है। करीब सवा दो महीनों के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर काफी भीड़ देखने को मिली है। सड़कों पर काफी संख्या में वाहन दौड़ने लगे। गुरुवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में लगभग सभी दुकानों की शटर खुले हुए थे। महिलाओं के साथ घर के बच्चे घर से बाहर निकल कर बाजार में खरीददारी करने के लिए पहुंच गए। सभी लोग मास्क लगाकर सावधानी के साथ शहर में पहुंचे हुए थे। हालांकि इस दौरान शारीरिक दूरी का दायरा टूटता दिखा। बाजार में दुकानें खुलने से लंबे अरसे बाद रौनक आई है। लेकिन कई दुकानदारों ने दुकान के आगे शारीरिक दूरी के लिए गोल घेरा नहीं बनाया है। ग्राहक एक पास सट कर खड़े दिखे। हालांकि माल, सिनेमा घर बंद रखे।

अनलाक-5 में एक दिन के अंतराल पर शहर की सभी दुकानों को खोलने का निर्देश जारी किया गया है। गुरुवार को शहर के अंबेडकर चौक, घोष मोड़, हजियापुर मोड़, बंजारी मोड़, सिनेमा रोड व पुरानी चौक के साथ शहर के अन्य जगहों पर स्थित सभी दुकानों के शटर खुल गए। दुकान के बाहर काफी संख्या में लोग भी खरीददारी करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान शहर में भीड़ उमड़ने के बाद शहर की रौनक भी बढ़ गई। सभी लोग सावधानी के साथ मास्क पहन कर घरों से निकल कर सामानों की खरीददारी करते दिखें। लॉकडाउन में ढील और ज्यादातर दुकानों को खोलने की अनुमति से सड़कों व बाजारों में रौनक लौट आई है। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाया गया था, जिसके कारण सड़कें काफी समय से सुनसान पड़ी थीं। इस दौरान शहर के सभी मॉल व सिनेमा हॉल बंद रहें।

chat bot
आपका साथी