दिल्ली में गिरफ्तार आदित्य तिवारी की कुंडली खंगाल रही गोपालगंज पुलिस

दिल्ली में दिल्ली-नोएडा हाईवे पर ओवरब्रिज के समीप गिरफ्तार किए गए कुख्यात मनीष गिरोह का सदस्य आदित्य तिवारी की आपराधिक कुंडली खंगालने में पुलिस जुट गई है। दिल्ली में आदित्य तिवारी को गिरफ्तार करने के बाद उसे साथ लेकर आ रही पुलिस टीम मंगलवार को जिले में पहुंचेगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 09:54 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 09:54 PM (IST)
दिल्ली में गिरफ्तार आदित्य तिवारी की कुंडली खंगाल रही गोपालगंज पुलिस
दिल्ली में गिरफ्तार आदित्य तिवारी की कुंडली खंगाल रही गोपालगंज पुलिस

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : दिल्ली में दिल्ली-नोएडा हाईवे पर ओवरब्रिज के समीप गिरफ्तार किए गए कुख्यात मनीष गिरोह का सदस्य आदित्य तिवारी की आपराधिक कुंडली खंगालने में पुलिस जुट गई है। दिल्ली में आदित्य तिवारी को गिरफ्तार करने के बाद उसे साथ लेकर आ रही पुलिस टीम मंगलवार को जिले में पहुंचेगी। बरौली थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव निवासी आदित्य तिवारी पर हत्या, लूट सहित एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साल 2016 में सासामुसा में हुए बैंक लूटकांड मामले में इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। डेढ़ साल पूर्व विशंभरपुर में मछली व्यवसायी भोला बीन हत्याकांड में आदित्य तिवारी के खिलाफ विशंभपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज है। दो माह पूर्व जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर बाजार में दुकानदार त्रिलोकी साह की हत्या मामले में कुख्यात मनीष के साथ आदित्य तिवारी पर जादोपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज है। इसके अलावे डेढ़ माह पूर्व हुए सिपाया ढाला बाजार गोली कांड, शहर के हजियापुर वार्ड सात में एक माह पूर्व कुरियर सर्विस के कार्यालय में 1.60 लाख की लूट तथा इस घटना के दस दिन बाद शहर के साधु चौक के समीप ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से चार लाख रुपये की लूट मामले सहित आदित्य तिवारी पर विभिन्न थाना में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। सिवान के लकड़ी दरगाह में फायरिग मामले में भी वह आरोपित है।

बखरी से किशोरी का अपहरण, चार लड़कियों पर प्राथमिकी दर्ज बैकुंठपुर : थाना क्षेत्र के बखरी गांव से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। इस घटना को लेकर किशोरी की मां ने अपने ही गांव की निवासी निक्की कुमारी, पूजा कुमारी सहित चार लड़कियां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अपहृत किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपित की गई लड़कियां उनकी बेटी को घर से बुलाकर ले गई थीं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी