गोपालगंज में कोविड मरीजों के लिए पर्याप्त संख्या में बेड उपलब्ध : डीएम

जिले में नहीं है ऑक्सीजन सिलेंडर की कोई कमी 155167 लोगों को दिया जा चुका है कोविड का वैक्सीन।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 09:12 PM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 09:12 PM (IST)
गोपालगंज में कोविड मरीजों के लिए पर्याप्त संख्या में बेड उपलब्ध : डीएम
गोपालगंज में कोविड मरीजों के लिए पर्याप्त संख्या में बेड उपलब्ध : डीएम

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : जिले में गंभीर रूप से बीमार होने वाले कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त संख्या में बेड उपलब्घ हैं। वर्तमान समय में छह स्थानों पर बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में 920 मरीजों के रखने की व्यवस्था है। इनमें से 779 बेड खाली हैं। इसके अलावा थावे डायट में बड़ा आइसोलेशन सेंटर बनाने की तैयारियां चल रही हैं। जिले के वर्तमान समय में ऑक्सीजन सिलेंडर की कोई भी कमी नहीं है। जिले से ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति दूसरे जिले को भी की जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि अबतक जिले में 1,55,167 लोगों को अभी कोविड से बचाव को वैक्सीन दिया जा चुका है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में हथुआ, थावे, बैकुंठपुर व झंझवा में कुल छह आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में 200 की संख्या में पल्स ऑक्सीमीटर तथा कुल 407 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है। जिले में उपलब्ध आक्सीजन सिलेंडरों में बी टाइप के 269 तथा डी टाइप के 138 सिलेंडर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में तेजी से लोगों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। अलावा इसके कोविड की जांच के लिए आरटीपीसीआर के अलावा ट्रूनेट व एंटीजन किट का सहारा लिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में कोविड के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड काल में लोगों को घबराने की जरुरत नहीं है। प्रशासनिक स्तर पर हर संभव व्यवस्था की जा रही है। ताकि जिले में मरीजों का बेहतर इलाज किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिले में तेजी से कोविड टेस्ट किया जा रहा है। इसके तहत अबतक 6,59,609 लोगों की कोविड जांच की जा चुकी है।

इनसेट

जानिए कहां कितने बेड उपलब्ध

स्थान कुल बेड खाली

पारा मेडिकल ब्वायज हॉस्टल, हथुआ 150 105

डायट थावे 80 80

जीएनएम स्कूल हॉस्टल, हथुआ 360 326

पारा मेडिकल ग‌र्ल्स हॉस्टल, हथुआ 150 111

सामुदायिक स्वास्थय केंद्र, झंझवा 80 59

एएनएम स्कूल, रेवतिथ बैकुंठपुर 100 98

इनसेट

इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं कोविड मरीज

कंट्रोल रूम नंबर

अस्पताल का कंट्रोल रूम नंबर - 18003456608

आपदा विभाग के नियंत्रण कक्ष का नंबर 06156-227506,227507,227508,227509 व 227510

chat bot
आपका साथी