गोपालगंज में 8.55 लाख महिला मतदाता पंचायत चुनाव में डालेंगी वोट

आगामी पंचायत चुनाव के दौरान जिले के 14 प्रखंडों में 1753034 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। चुनाव से पहले उन्हें पर्ची भी दी जाएगी। इसकी तैयारी में विभाग जुट गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:34 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:34 PM (IST)
गोपालगंज में 8.55 लाख महिला मतदाता पंचायत चुनाव में डालेंगी वोट
गोपालगंज में 8.55 लाख महिला मतदाता पंचायत चुनाव में डालेंगी वोट

जासं, गोपालगंज : आगामी पंचायत चुनाव के दौरान जिले के 14 प्रखंडों में 17,53,034 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 8,97,287 व महिला मतदाताओं की कुल संख्या 8,55,678 होगी। इनके अलावा 69 थर्ड जेंडर के मतदाताओं को भी वोट डालने का अधिकार होगा। पंचायत चुनाव को प्रकाशित की गई मतदाताओं के सूची के अनुसार वर्ष 2016 में हुए पंचायत चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में मतदाताओं की संख्या में करीब दो लाख की वृद्धि हुई है।

जिला पंचायत कार्यालय की ओर से जारी प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार महिला मतदाताओं की संख्या का अनुपात पिछले पंचायत चुनाव के मुकाबले बढ़ गया है। आंकड़े बताते हैं कि जिले की कुल जनसंख्या के हिसाब से यहां पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की आबादी अधिक है। लेकिन मतदाता सूची के आंकड़े में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले कम है। जानकारी के अनुसार करीब 17 साल पूर्व वर्ष 2001 में जनगणना के बाद जब इसका प्रकाशन किया गया तो गोपालगंज जिले में महिलाओं की आबादी पुरुषों के मुकाबले अधिक थी। तब पड़ोसी सिवान तथा गोपालगंज जिले ही सूबे के ऐसे जिले थे, जहां महिलाओं की आबादी पुरुष के मुकाबले अधिक थी। एक दशक बाद वर्ष 2011 की जनगणना में गोपालगंज जिला ऐसा इकलौता जिला रहा, जहां आधी आबादी पुरुष के मुकाबले अधिक रही। इस जनगणना के अनुसार जिले में एक हजार पुरुष पर महिलाओं की संख्या 1015 दर्ज की गई। लगातार दो जनगणना में जिले में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक होने के कारण मतदाता सूची में भी इनकी संख्या बढ़ाने की कवायद शुरू की गई। इस कवायद के तहत लगातार कैंप का आयोजन हुआ। प्रत्येक कैंप में महिलाओं का नाम मतदाता सूची में अधिक से अधिक दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। लगातार प्रयास के बाद महिला वोटरों की संख्या में बढ़ोत्तरी तो हुई, लेकिन कुल आबादी की तरह इनकी संख्या में अपेक्षित बढ़ोत्तरी दर्ज नहीं की जा सकी है। ------------------

कुचायकोट प्रखंड में सबसे अधिक मतदाता

गोपालगंज : पंचायत चुनाव को लेकर प्रकाशित की गई प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार जिले के 14 प्रखंडों में सबसे अधिक मतदाताओं की संख्या कुचायकोट प्रखंड में है। जिले का यह इकलौता प्रखंड है, जहां कुल मतदाताओं की संख्या दो लाख के पार है। इस प्रखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2,42,023 है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 1,16,075 तथा पुरुष मतदताओं की संख्या 1,25,936 है। इस प्रखंड में थर्ड जेंडर के मतदाताओं की कुल संख्या भी अन्य प्रखंडों के मुकाबले अधिक है। यहां थर्ड जेंडर के कुल मतदाताओं की संख्या 22 है। ---------------

किस प्रखंड में कितने मतदाता

प्रखंड पुरुष महिला कुल

कटेया 44010 41521 85,532

विजयीपुर 56414 53843 1,10,262

भोरे 63321 60292 1,23,623

पंचदेवरी 36903 39779 76,686

फुलवरिया 46626 46485 93,112

हथुआ 77406 73029 1,50,440

उचकागांव 54190 52520 1,06,717

कुचायकोट 1,25,936 1,16,065 2,42,023

थावे 42544 40458 83002

गोपालगंज 54028 53842 1,07,870

मांझा 75605 72672 1,48,285

बरौली 82010 76915 1,58,927

सिधवलिया 51992 49343 1,01,337

बैकुंठपुर 86299 78914 1,65,218

कुल 8,97,287 8,55,678 17,53,034 -----------------

- 8,97,287 पुरुष मतदाता डाल सकेंगे वोट

- 17.53 लाख से अधिक होगी कुल मतदाताओं की संख्या

chat bot
आपका साथी