सिधवलिया में 63.53 व गोपालगंज प्रखंड में 57.63 प्रतिशत वोटरों ने किया मतदान

जागरण टीम गोपालगंज पंचायत चुनाव के नौवें चरण में सिधवलिया प्रखंड में 63.53 व गोपालगंज में 5

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 11:24 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 11:24 PM (IST)
सिधवलिया में 63.53 व गोपालगंज प्रखंड में 57.63 प्रतिशत वोटरों ने किया मतदान
सिधवलिया में 63.53 व गोपालगंज प्रखंड में 57.63 प्रतिशत वोटरों ने किया मतदान

जागरण टीम, गोपालगंज : पंचायत चुनाव के नौवें चरण में सिधवलिया प्रखंड में 63.53 व गोपालगंज में 57.63 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान खराबी की शिकायत आने के कारण 24 बूथों के ईवीएम में से चार को बदलना पड़ा। सोमवार को दोनों प्रखंड में हुए मतदान के दौरान कहीं भी बड़ी घटना नहीं हुई। कुछ बूथों पर फर्जी तरीके से वोटिग कराने की शिकायत के बाद हो-हल्ला की खबरें आयी। इस बीच मतदान के दौरान प्रशासनिक स्तर पर 68 लोगों को विभिन्न इलाकों में हिरासत में लिया गया। इनमें से 60 लोगों को मतदान समाप्त होने के बाद छोड़ दिया गया।

सोमवार की सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के बाद गोपालगंज व सिधवलिया प्रखंड के कुछ बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद उन्हें ठीक करने व बदलने का सिलसिला प्रारंभ किया गया। इस बीच कुछ ईवीएम को ठीक कर लिया गया, जबकि पांच ईवीएम को बदलना पड़ा। मतदान के दौरान जिलाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी ने कई मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कई बूथों के आसपास बिना कारण के खड़े लोगों को घर का रास्ता दिखाया। मतदान के के दौरान करीब एक दर्जन मतदान केंद्रों पर विवाद व हंगामा करने की छिटपुट घटनाएं हुईं। इस बीच मतदान के दौरान दोनों प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों के आसपास 68 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मतदान समाप्त होने के बाद इनमें से 60 लोगों को छोड़ दिया गया। जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार नौवें चरण के मतदान में भी पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने अधिक मतदान किया। इस चरण में सिधवलिया प्रखंड में 67.78 प्रतिशत महिलाओं व 59.24 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया। इसी प्रकार जिले के गोपालगंज प्रखंड में 61.41 प्रतिशत महिलाओं व 53.84 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार नौवें चरण में गोपालगंज प्रखंड के 222 मतदान केंद्रों तथा सिधवलिया प्रखंड के 186 मतदान केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन लगाया गया।

chat bot
आपका साथी