वाल्मिकीनगर बराज से गंडक नदी में छोड़ा गया 1.63 लाख क्यूसेक पानी

गोपालगंज गंडक नदी में वाल्मिकीनगर बराज से पानी के डिस्चार्ज लेबल में कमी आने के बाद मंगलवार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 09:38 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 09:38 PM (IST)
वाल्मिकीनगर बराज से गंडक नदी में छोड़ा गया 1.63 लाख क्यूसेक पानी
वाल्मिकीनगर बराज से गंडक नदी में छोड़ा गया 1.63 लाख क्यूसेक पानी

गोपालगंज : गंडक नदी में वाल्मिकीनगर बराज से पानी के डिस्चार्ज लेबल में कमी आने के बाद मंगलवार को फिर 1.63 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। नदी में पानी के डिस्चार्ज का लेबल बढ़ने के बाद नदी की पानी से घिरे 43 गांवों के लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार अब भी जिले के छह प्रखंड के 43 गांव पानी से घिरे हैं। प्रशासनिक स्तर पर बाढ़ से प्रभावित गांवों की लगातार निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। इन गांवों का सड़क संपर्क अबतक बहाल नहीं होने के कारण इन गांवों के लोग नाव के सहारे गांव से बाहर निकल रहे हैं। बाढ़ की पानी से अब भी जिले के छह प्रखंडों की करीब 17,445 की आबादी प्रभावित हैं। प्रशासनिक पदाधिकारी दियारा इलाके की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। सदर अंचल के सीओ विजय कुमार सिंह ने रामनगर सहित कई गांवों में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

गंडक नदी में जुलाई माह के दूसरे सप्ताह में लगातार तीन दिनों तक दो से 2.90 लाख क्यूसेक के बीच पानी का डिस्चार्ज बना रहा। जिसके बाद निचले इलाके के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। नदी के पानी से घिरे गांवों के लोग घर छोड़कर पलायन करने लगे। इसके बाद नदी के जलस्तर में कमी के कारण गंडक के निचले इलाके में बाढ़ की स्थिति में सुधार आने का सिलसिला प्रारंभ होने के बावजूद अब भी निचले इलाके के 43 गांव पानी से घिरे हुए हैं। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार वर्तमान समय में जिले के कुचायकोट, मांझा, बरौली, सिधवलिया, बैकुंठपुर व गोपालगंज प्रखंड के दियारा इलाके के गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इन गांवों में सदर प्रखंड के जगीरी टोला, कठघरवां, खैरटिया, रामनगर, मंझरियां, मलाही टोला, मकसूदपुर, खाप मकसूदपुर तथा जगीरी टोला, मुगंरहा, निमुईया, विनोद सहनी के टोला, नवका टोला, मथुरा साह के टोला, विशुनपुर सहनी के टोला, वृति टोला, माघी, इस्सापुर, सल्लेहपुर, बजरिया, रमपुरवा, बैकुंठपुर प्रखंड प्यारेपुर पंचायत के कई गांवों के अलावा बरौली प्रखंड सलेमपुर पंचायत तथा काला मटिहनिया पंचायत के वार्ड नंबर तीन, छह व सात के गांव शामिल हैं। राहत के नाम पर प्रभावित इलाके के लोगों को मिला पालीथीन

गोपालगंज : गंडक के निचले इलाके में बसे गांवों के लंबे समय से नदी के पानी में घिरे होने के बाद भी बाढ़ पीड़ितों का सहायता के नाम पर मात्र चार सरकारी व नौ निजी नाव उपलब्ध कराया गया है। इन 13 नावों तथा कुछ पालीथीन सीट के सहारे प्रभावित गांवों के लोगों को उनके हाल पर प्रशासनिक स्तर पर छोड़ दिया गया है। बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि बाढ़ राहत के नाम पर उन्हें अबतक कोई भी सुविधा नहीं मिल सकी है।

chat bot
आपका साथी