जिंक युक्त गेहूं से कुपोषण होगा दूर

गया। मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के सिंघौल गाव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 10:17 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 10:17 PM (IST)
जिंक युक्त गेहूं से कुपोषण होगा दूर
जिंक युक्त गेहूं से कुपोषण होगा दूर

गया। मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के सिंघौल गाव में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसानों ने हिस्सा लिया। वहीं, गोष्ठी के उपरांत कृषि विभाग के अधिकारियों ने गांव के किसानों द्वारा लगाए गए गेहूं की फसलों का निरीक्षण किया गया। हार्वेस्ट प्लस एवं निदान संस्था के संयुक्त तत्वावधान से आयोजित गोष्ठी में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ. रविन्द्र गिरि ने कहा कि जिंक बायो फर्टिफाइड के गेहूं में जिंक की मात्रा अधिक होती है। जो मानव शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता को अधिक करता है। साथ ही बच्चों को श्वांस एवं पेट के रोगों से लड़ने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जिंक युक्त गेहूं की फसल उगाने से कुपोषण की समस्या दूर की जा सकती है। सईद नवाज अख्तर ने भी जिंक युक्त गेहूं उगाने को प्रेरित किया। किसान रामनरेश यादव ने बताया कि उक्त किस्म के गेहूं अधिक उपज देता है। उन्होंने बताया कि सिंघौल गाव के नौ किसानों ने जिंक युक्त गेहूं की फसल लगाई है। गोष्ठी में निशिकांत पटेल, अर्जुन सागर, मुखिया महेश साव सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी