खदान में नहाने के लिए उतरा युवक डूबा, लापता

आमस। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर शिवनगर में पड़ने वाले पानी की खदान में बुधवार नहाने के क्रम में डूब गया। उसकी तलाश की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 11:22 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:22 PM (IST)
खदान में नहाने के लिए उतरा युवक डूबा, लापता
खदान में नहाने के लिए उतरा युवक डूबा, लापता

आमस। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर शिवनगर में पड़ने वाले पानी की खदान में बुधवार नहाने के क्रम में 32 वर्षीय युवक बीरेंद्र दास डूब गया। डूबने के बाद युवक लापता हो गया। उसे खोजने के लिए स्थानीय स्तर पर तैराक, गोताखोर व मल्लाह को लगाया गया, लेकिन देर शाम तक युवक का शव नहीं मिला है। अब शव को खोजने के लिए एसडीआरएफ की टीम मुख्यालय से बुलाई गई है। तब हीं शव का पता चलेगा। युवक पहाड़पुर गांव निवासी उमेश दास के बड़े पुत्र बीरेंद्र दास रूप में की गई है। वह पेशे से राजमिस्त्री है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ बुलाई गई है।

स्थानीय लोगों व लापता युवक के पिता ने बताया कि वह अपने साथी महेंद्र दास के साथ नहाने गए थे। दोनों साथ में नहाने पानी में उतरे थे, लेकिन महेंद्र दास खदान के तट पर ही बैठकर स्नान कर रहे थे और बीरेंद्र पानी में तैरकर एक छोर से दूसरी छोर को गया था। दूसरे छोर तक की लंबाई करीब सवा सौ मीटर होगी। वहां से उसने पीपल के वृक्ष को छूकर अपने गंतव्य पर आ रहा था, इसी क्रम में उसका सांस फूलने लगी। गंतव्य से करीब 20 मीटर की दूरी पर वह डूबने लगा। इसके बाद महेंद्र ने दोस्त को डूबते देख शोर करने लगा, लेकिन वह पानी के गहराई में चला गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल :

लापता युवक के पिता उमेश दास व छोटे भाई सुरेंद्र कुमार बताते हैं कि बीरेंद्र अच्छा स्वभाव का व मिलनसार व्यक्ति था। वह नहाने के लिए पहले भी खदान जाता था। बीरेंद्र के चार बच्चे हैं, जिसमें दो बेटा व दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी भी करीब छह महीनों से मायके में है। माता सम्फुल देवी सही अन्य परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजन प्रशासन से बेटा को खोजने की मांग कर रहे हैं।

बिजली करंट की चपेट में आने से बच्ची की मौत

अतरी। नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के हबीबचक गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से कृष्ण साव के दो वर्षीय बच्ची गुड़िया की मौत हो गई। घटना बुधवार के दोपहर की है।

ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवा के कारण बिजली तार का एक टोका गिर गया था। और दूसरा टोका तार में ही लगा हुआ था। वहीं पर उक्त बच्ची खेल रही थी और गिरे हुए टोका को पकड़ ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग बच्ची को चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़े। बच्ची के हाथ से गिरे हुए तार को हटाया। तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने मृत बच्ची का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट पर कर दिया।

chat bot
आपका साथी