शिक्ष‍िका को पत्‍नी बता जबरदस्‍ती ले जा रहा था अपने साथ, औरंगाबाद में युवक का हुआ यह हाल

औरंगाबाद के नबीनगर थानाक्षेत्र में शनिवार को एक अनोखा मामला सामने आया। यहां एक महिला को एक व्‍यक्ति अपने साथ ले जाने लगा। वह कह रहा था कि महिला उसकी पत्‍नी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

By Vyas ChandraEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 07:26 AM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 12:43 PM (IST)
शिक्ष‍िका को पत्‍नी बता जबरदस्‍ती ले जा रहा था अपने साथ, औरंगाबाद में युवक का हुआ यह हाल
शिक्षिका को पति बताने वाला गया जेल। सांकेतिक तस्‍वीर

नबीनगर (औरंगाबाद), संवाद सूत्र। नबीनगर थाना क्षेत्र के बढ़की पाढ़ी गांव में शुक्रवार को एक युवक गांव के ही मध्य विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षिका के घर में घुस गया। वह शिक्षिका को अपनी पत्‍नी बताते हुए जबरन अपने साथ ले जाने लगा। शिक्षिका ने विरोध किया तो युवक धमकाने लगा और शरीर पर तेजाब डालकर जला देने की धमकी देने लगा। शिक्षिका के विरोध करने पर गांव के ग्रामीण पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक संतोष पांडेय रोहतास जिला के सासाराम के छोटकी मोर गांव का निवासी है। शिक्षिका के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

शादी के कागजात दिखा रहा था युवक  

गिरफ्तार युवक शिक्षिका को अपनी पत्नी बता रहा था। वह कह रहा था कि मेरे साथ चलो। इस दौरान वह शादी के कागजात भी दिखा रहा था। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि 22 जून वर्ष 1997 में उसकी शादी पाढ़ी गांव में हुई थी। शादी के बाद पति अचानक घर छोड़ फरार हो गए। उनकी हर संभव तलाश की गई ले‍किन कोई पता नहीं चला। अब तो करीब 12 वर्ष भी हो गए हैं वे आए नहीं हैं। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि गिरफ्तार संतोष हमसे शादी का जाली कागज बना लिया है। उन्‍होंने कहा कि उनकी शादी इस युवक से नहीं हुई है। यह झूठ बोलता है। करीब तीन वर्षों से मेरे पिता को फोन करता है और धमकी देता है। मुझे अपने साथ चलने को कहता है। विरोध करने पर तरह-तरह की धमकियां देता है। इसके कारण वे व उनका परिवार परेशान है। पुलिस ने बताया कि शिक्षिका के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपित संतोष पांडेय को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी