जीबीएम कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर पुष्पाजलि कार्यक्रम

फोटो-2627 जागरण संवाददाता गया

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 07:19 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 07:19 PM (IST)
जीबीएम कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर पुष्पाजलि कार्यक्रम
जीबीएम कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर पुष्पाजलि कार्यक्रम

गया । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गौतम बुद्ध महिला कॉलेज इकाई द्वारा मंगलवार को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर पुष्पाजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके नगर छात्रा प्रमुख आरती कश्यप ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई की जंयती है। उन्होंने खूब लड़ी मर्दानी वो तो झासी वाली रानी थी। ये कविता आज भी रानी लक्ष्मीबाई की वीरता की गाथा बया करती है। एक समय था जब एक-एक कर कई राजाओं ने अंग्रेजों के सामने घुटने टेक दिए थे। लेकिन झासी की रानी लक्ष्मीबाई ने अपने साहस के दम पर अंग्रेजों को धूल चटाई थी। उन्होंने सिर्फ 29 साल की उम्र में अंग्रेज साम्राज्य की सेना से जद्दोजहद की और रणभूमि में वीरगति को प्राप्त हुईं। रानी लक्ष्मीबाई ने झासी की रक्षा के लिए सेना में महिलाओं की भर्ती की थी। लक्ष्मी बाई ने महिलाओं को युद्ध का प्रशिक्षण दिया था। साधारण जनता ने भी अंग्रेजों से झासी को बचाने के लिए हुए इस संग्राम में सहयोग दिया था। इस दौरान सभी छात्राओं ने भी यह शपथ लिया कि हम भी पुरुषों से आगे आ कर देश कि रक्षा करूंगी और अपने देश के दुश्मनों का सर कलम करूंगी। इस मौके पर जिला छात्रा प्रमुख विदूषी कुमारी, नगर छात्रा प्रमुख आरती कश्यप, कॉलेज मंत्री नेहा कुमारी, उपाध्यक्ष श्रृष्टि सिन्हा, सोनालिका सिंह, सोनाली कुमारी, सोनी कुमारी, सपना कुमारी, अंसु कुमारी, आरती कुमारी, मोनिका कुमारी, सिम्मी कुमारी आदि मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी