राज्य सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं : प्रवीण

नवादा जिला जदयू अतिपिछड़ा सेल कार्यकर्ताओं की बैठक नगर के शोभनाथ मंदिर के समीप एक सभागार में रविवार को हुई। अध्यक्षता जदयू अतिपिछड़ा सेल के जिलाध्यक्ष रामजन्म कुमार कानू ने की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:14 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:14 PM (IST)
राज्य सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं : प्रवीण
राज्य सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं : प्रवीण

नवादा : जिला जदयू अतिपिछड़ा सेल कार्यकर्ताओं की बैठक नगर के शोभनाथ मंदिर के समीप एक सभागार में रविवार को हुई। अध्यक्षता जदयू अतिपिछड़ा सेल के जिलाध्यक्ष रामजन्म कुमार कानू ने की। मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण चंद्रवंशी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का चहुमुंखी विकास हो रहा है। सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। योजनाओं के माध्यम से हरेक तबके के लोगों को लाभ मिल रहा है। हरेक समाज के लोग लाभांवित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के कार्यकाल में खासकर अतिपिछड़ा समाज को काफी सम्मान मिला है। अतिपिछड़ा समाज के लोगों को राजनीति में भी आगे बढ़ने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि जदयू अतिपिछड़ा सेल के कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। ताकि अधिक-अधिक से लोग लाभांवित हो सकें। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नवादा जिले में अतिपिछड़ा सेल को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। अतिपिछड़ा समाज के लोगों को संगठन से जोड़ा जा रहा है। आने वाले दिनों में अतिपिछड़ा सेल सबसे मजबूत संगठन बनकर उभरेगा। इसके पूर्व संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मौके पर जदयू अतिपिछड़ा सेल के जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता अजय किशोर सिंह, युवा जदयू जिलाध्यक्ष चंदन कुमार चंद्रवंशी, वरिष्ठ नेता चीना भाई पटेल, महावीर प्रसाद, मो.शफीक उद्दीन शाह, अनवर भट्ट,संजय कानू, शंभू सिंह, मुनमुन चंद्रवंशी, रामदेव कानू, भूषण प्रसाद, प्रदीप कुमार, मुकेश प्रसाद समेत सभी

प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी